फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police seized two lakh cash from former MP's nephew car in etah

पूर्व सांसद के भतीजे की कार में सवा दो लाख रुपये मिले, संतोषजनक जवाब न दे पाने पर नगदी जब्त

Sun, 07 Apr 2019 07:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Police seized two lakh cash from former MP's nephew car in etah
कैश के बारे में पूर्व सांसद के भतीजे से जानकारी लेती पुलिस
एटा में रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही चेकिंग के दौरान मिरहची क्षेत्र के पूर्व सांसद के भतीजे की कार से सवा दो लाख रुपये बरामद किए गए। रुपयों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने रुपये जब्त कर मामले की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


थाना मिरहची पुलिस और उड़नदस्ता टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मौके से गुजर रही कार को संदिग्ध मानकर पुलिस ने रोका और तलाशी ली। इस दौरान कार से सवा दो लाख रुपये बरामद हुए। सवा दो लाख रुपये का कैश मिलने के बाद पुलिस ने कार सवार जुनैद मियां निवासी अलीगंज से पूछताछ की। 
विज्ञापन


सीओ सदर वरुण कुमार ने बताया कि पूछताछ में कार सवार व्यक्ति बरामद रुपये के बारे में सही तथ्य नहीं दे सके। इस पर बरामद रुपये को कोषागार में जमा करा दिए गए। बरामद रुपये के बारे में आयकर विभाग की टीम को सूचना दी गई। इस पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर ने बताया जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले मिरहची पुलिस ने कार से जा रही 83 हजार रुपये की नकदी बरामद की थी। जुनैद मियां पूर्व सांसद प्यारे मियां के भतीजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed