फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police search call detail of toshi

कॉल डिटेल में तोशी के कातिल की तलाश

Thu, 10 Sep 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 10 Sep 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
police search call detail of toshi
बिचपुरी स्थित आरबीएस इंजीनियरिंग कालेज के हास्टल में एमटेक छात्रा तोशी सेठ की  हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है। अब तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि कातिल बाहर से आया या फिर कैंपस के अंदर ही छुपा था। पुलिस को उम्मीद है कि तोशी के दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल रिकार्ड से कोई न कोई ऐसा सुराग मिल सकता है जिससे गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें, छह सितंबर को हास्टल के कमरा नंबर 122 में एमटेक (फर्स्ट सेमेस्टर) की छात्रा तोशी सेठ का शव पंखे से लगे फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आने के बाद मंगलवार शाम फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौका मुआयना किया था। इसके बाद रात को सीओ लोहामंडी राजेंद्र सिंह यादव और फिर बुधवार सुबह एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह हास्टल पहुंचे। छात्राओं, वार्डन, मेटर्न, चौकीदारों से लंबी पूछताछ की, लेकिन कोई ऐसा सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि  इलाहाबाद के भुसौली टोला, खुल्दाबाद निवासीतोशी के दोनों मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। वह अपने कमरे का गेट बंद रखती थी। हो सकता है हत्यारा फोन करके आया हो। यह भी मालूम चलेगा कि हत्या से पहले उसकी किस किससे बात हुई थी? इसके अलावा लैपटॉप भी देखा जा रहा है। अगर उसे कोई परेशानी थी, तो हो सकता है कि उसने सोशल साइट पर अपने दोस्तों से शेयर की हो। लैपटॉप को साइबर एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। पुलिस उसका फेसबुक एकाउंट चेक करना चाहती है लेकिन इसका अभी पासवर्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे हुई पूछताछ
- तीन छात्राएं  : तोशी की लाश को पंखे से लटके हुए सबसे पहले किसने देखा?
- दो लेडी वार्डन : इनसे पूछा कि तोशी के कमरे का गेट कैसे खोला गया?
- एक मेटर्न : तोशी को आखिरी बार कब देखा गया? क्या वह परेशान थी?
- चार चौकीदार :  क्या उस दिन कोई बाहर से हास्टल के अंदर आया था?
एक एक घंटे किससे होती थी बात?
आगरा। काल डिटेल रिकार्ड अभी पूरी नहीं मिली है, लेकिन पुलिस को इतना पता चल गया है कि तोशी सेठ की तीन चार मोबाइल नंबर पर एक -एक घंटे तक बात होती थी? ये नंबर इलाहाबाद और आसपास के हैं। पुलिस मालूम कर रही है कि ये नंबर किसके हैं? हत्या से एक दिन पहले भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात को उसकी इनमें से एक नंबर पर 40 मिनट बात हुई। पुलिस मालूम कर रही है कि नंबर उसके रिश्तेदारों के हैं या किसी और के? इनकी आईडी निकलवाकर इनसे भी पूछताछ की जा सकती है।

तोशी सेठ के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है, हास्टल के स्टाफ से पूछताछ की गई है, तमाम पहलुओं पर जांच चल रही है, अभी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
- राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed