{"_id":"5d0927c48ebc3e6908401a28","slug":"police-rescue-businessman-of-delhi-from-kidnappers-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया दिल्ली का कारोबारी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया दिल्ली का कारोबारी, चार गिरफ्तार
Tue, 18 Jun 2019 11:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी मनोज भाटिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में फतेहाबाद रोड से सोमवार दोपहर को दिल्ली के कारोबारी का अपहरण 13 लाख रुपये की वसूली के लिए किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान के हिंडौन सिटी से कारोबारी को मुक्त करा लिया। चार अपहरणकर्ता भी पकड़े गए। पुलिस चारों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
नई दिल्ली के मीतनगर निवासी मनोज भाटिया पुत्र श्रीराम भाटिया सोमवार को अपने चालक रिशु सचदेवा के साथ बलेनो कार से आगरा आए थे। मनोज ने सुनील कुमार मीणा (निवासी संवाई माधोपुर, राजस्थान) को फोन करके कैंट स्टेशन पर बुलाया।
वो अपने तीन साथियों के साथ आया था। इसके बाद फतेहाबाद रोड पर उसका एक साथी और रिशु एटीएम से रुपये निकालने के लिए उतर गए। इसी बीच सुनील ने मनोज का अपहरण कर लिया।

पहाड़ी के पास घर में बनाया बंधक
पकड़े गए चारों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मनोज को आरोपी हिंडौनी सिटी, राजस्थान में लेकर गए। यहां उससे 13 लाख रुपये मांग रहे थे। पुलिस कारोबारी की तलाश में लगी थी। इस पर पुलिस पहुंच गई।
पहाड़ी के पास के एक घर से मनोज को बरामद कर लिया। चार आरोपी भी पकड़े गए। इनमें सुनील कुमार के अलावा करुआ उर्फ सुनील गुर्जर, सौरभ गुर्जर और आशु गुर्जर (निवासी ग्राम जनकपुर, थाना सिविल लाइन जनपद मुरैना मप्र) हैं।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुनील कुमार मीणा मनोज भाटिया को जानता था। मनोज ने सुनील के माध्यम से कई युवकों से एक विभाग में नौकरी लगवाने के लिए 13 लाख रुपये लिए थे।

मनोज ने युवकों की नौकरी अस्थाई लगवाई, जिससे युवकों को कुछ दिन बाद नौकरी से निकाल दिया गया। इस पर सुनील कुमार मीणा से लोग पैसा वापस मांग रहे थे। सुनील मनोज से पैसा वापस करने के लिए कह रहा था।
रकम वापस लेने के लिए वह उसे उठाकर ले गया। मनोज भाटिया की पत्नी सुनील के खाते में 31000 रुपये भी डाले थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
रकम वापस लेने के लिए वह उसे उठाकर ले गया। मनोज भाटिया की पत्नी सुनील के खाते में 31000 रुपये भी डाले थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।