फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police have registered a case of rape

रेप के हल्ले पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 31 Mar 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 31 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Police have registered a case of rape
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अभी तक फरार हैं। - फोटो : demo pic
शाहगंज क्षेत्र में दो दिन से हल्ला मचा है कि एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्ष कीबेटी के साथ दुराचार किया। वह पांच माह की गर्भवती हो गई है। इससे क्षुब्ध होकर उसने भाई ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों ने फोन पर पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन अभी तक पीड़ित किशोरी सामने नहीं आई।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम पीड़िता के घर भी गई लेकिन वहां ताला लटका मिला। आरोपी का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा   है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके भाई का बयान दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई गई है। वह बात करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के पास मोहल्ले से कई फोन आए हैं। इसी हल्ले की खबर अखबारों में बुधवार को प्रकाशित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात में रेप का केस दर्ज कर लिया। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि पुलिस की टीम पीड़ित बताई जा रही किशोरी के घर भी भेजी गई। वहां कोई नहीं मिला। पुलिस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

भाई ही बताएगा सच्चाई
पुलिस की सारी उम्मीद अब इस पर टिकी है कि पीड़ित किशोरी का भाई हालत ठीक होने पर घटना की सच्चाई बताएगा। एसपी सिटी का कहना है कि पीड़ित किशोरी के मिलने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

पड़ोसियों ने भी चुप्पी साधी
आगरा। मंगलवार को पूरे दिन पीड़ित किशोरी के मोहल्ले में घटना का शोर मचा रहा। महिला संगठनों की पदाधिकारी भी घटना का सच जानने के लिए पहुंची। इनमें वत्सला प्रभाकार, रीता कपूर, शीला बहल, प्रतिमा भार्गव प्रमुख रहीं। लेकिन पीड़ित किशोरी के पड़ोसियों ने कुछ नहीं बताया। जबकि फोन पर पुलिस को सूचना कई बार दी गई।

छात्रा से छेड़छाड़, तेजाब डालने की धमकी दी
शोहदों ने आठवीं की छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया है। कुछ दिन पहले स्कूल जाते समय उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी है। पीड़ित छात्रा के घरवालों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरीपर्वत क्षेत्र की छात्रा के पिता राजस्थान में मजदूरी करते हैं। उसे पड़ोस के रहने वाले दो युवक परेशान करते हैं। रास्ते में आते-जाते उस पर कमेंट करते हैं। कई बार उसे खींचकर ले जाने की कोशिश भी की। कुछ दिन पहले भी खींचकर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग जुट गए। इस पर आरोपी भाग निकले। इस बारे में उसने अपनी मां को बताया। मां ने जब युवकों के घर पर शिकायत की तो युवक छात्रा को अगवा करने और तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी दे रहे हैं। छात्रा की मां ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


रेलवे अस्पताल में महिला कर्मी से छेड़खानी
आगरा कैंट स्थित रेलवे अस्पताल में मंगलवार की रात को एक रेलवे कर्मचारी ने महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी कर दी। हाल में बाहरी जिले से ट्रांसफर होकर आया रेलवे कर्मचारी कई दिन से अस्पताल के एक कमरे में ठहरा हुआ था। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात को नशे में धुत होकर उक्त कर्मचारी ने अस्पताल में काम करने वाली महिला कर्मचारी से कुछ सामान मंगवाया। जब महिला कर्मचारी उसे सामान देने पहुंची तो उसने छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर स्टाफ के लोग पहुंच गए। इस पर रेलवे कर्मचारी भाग गया। घटना की जानकारी से अफसरों ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed