फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police boarded handle murder

पुलिस के हत्थे चढ़ा पत्नी का हत्यारोपी

Thu, 07 Jul 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 07 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police boarded handle murder
मासूम बेटे के सामने पत्नी को चार गोलियां मारी थीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ताजगंज के सैमरी का ताल में 28 जून की सुबह चार साल के मासूम बेटे अभिषेक के सामने पत्नी रेखा ( 30) की गोलियों से भूनकर हत्या करने का आरोपी जनक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह बुधवार शाम अपने घर पर आया था। वहीं पर दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई   है।
विज्ञापन

रेखा ब्राहमण थी। जनक सिंह ठाकुर है। ट्रक चलाता है। दोनों पहले शमसाबाद में रहते थे। प्रेम विवाह के बाद घर छोड़कर सैमरी का ताल में किराए पर रह रहे थे। काफी दिनों से दोनों में विवाद था। कई बार झगड़ा हो चुका था। 28 जून की सुबह जनक सिंह पांच बजे घर आया था। एफआईआर के मुताबिक उसने रेखा को बर्बरता से पीटा। उसके शव पर चोटों के निशान मिले थे। इसके बाद लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक चार गोलियां मारी। रेखा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटा अभिषेक रो रहा था। उसने जनक सिंह को रोका भी था। कई बार कहा कि मम्मी को मत मारो लेकिन वह नहीं रुका। बाद में अभिषेक ने पुलिस को बताया था कि उसके सामने ही पापा ने मम्मी को गोली मार दी। जनक सिंह फरार हो गया था। उसे लोगों ने बंदूक लेकर भागते हुए देखा    था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक में ले ही जान
पुलिस ने जनक सिंह से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि  उसे शक हो गया था कि उसकी गैर मौजूदगी में उसका दोस्त घर आता है। वह इसका सुबूत हासिल करना चाहता था। इसके लिए 28 जून की सुबह घर में चुपचाप आया और बाथरूम में छिप गया।

पहले पीटा, फिर गोली मारी
रेखा को बाथरूम में किसी के होने का अहसास हुआ तो उसने उसे नहीं, उसके दोस्त को फोन किया। उसने फोन पर दोस्त का नाम जैसे ही सुना वैसे ही बंदूक लेकर बाहर आया। पहले उसे पीटा और फिर गोलियों से भून दिया।
पीछे के रास्ते से भागा था
वह बेटे अभिषेक को साथ लेकर जाना चाहता था लेकिन पकड़े जाने के डर से ऐसा नहीं कर पाया। पुलिस ने बताया कि वह पीछे के रास्ते से भागा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed