{"_id":"5db1deb18ebc3e93bf3bdc17","slug":"police-attached-the-property-of-businessman-sanjeev-gupta-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अदालत के आदेश पर संजीव गुप्ता की संपत्ति कुर्क, 100 करोड़ के लिए किया था 'ड्रामा'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अदालत के आदेश पर संजीव गुप्ता की संपत्ति कुर्क, 100 करोड़ के लिए किया था 'ड्रामा'
Fri, 25 Oct 2019 09:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
संजीव गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खुद के अपहरण का नाटक रचकर 100 करोड़ की फिरौती मांग कर सनसनी फैलाने वाले फिरोजाबाद के कारोबारी संजीव गुप्ता की संपत्ति गुरुवार को पुलिस ने कुर्क कर दी। संजीव की आलीशान कोठी से पुलिस को कीमती फर्नीचर समेत काफी सामान भरकर ले जाने में करीब सात घंटे लगे।
थाना टूंडला क्षेत्र में आर्चिडग्रीन निवासी संजीव गुप्ता ने अपने अपहरण का नाटक रचकर 100 करोड़ की फिरौती भी मांगी थी। तत्कालीन एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने खुलासा करते हुए संजीव, उसकी पत्नी सारिका व साले सागर गुप्ता को जेल भेजा था। इसके बाद कई मामले थाना टूंडला, दक्षिण में दर्ज कराए थे।
थाना टूंडला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाई गई थी। कोर्ट की ओर से संजीव गुप्ता के हाजिर न होने पर उसके घर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई थी, लेकिन तय समय निकलने के बावजूद वह हाजिर नहीं हुआ।

Trending Videos
न्यायालय ने दिए थे आदेश
न्यायालय ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश दे दिए थे। गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक नगला सिंघी पुलिस बल के साथ आर्चिडग्रीन स्थित आवास पहुंचै। पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की। आलीशान मकान में फर्नीचर आदि सामान मिला है। पुलिस ने उसे वाहनों में लादकर थाने भिजवाया है।
एसएचओ नगला सिंघी श्याम सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर कोर्ट से संजीव गुप्ता के संपत्ति कुर्क करने के आदेश थे। उसी के तहत ही कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, पहले नोटिस दिया था।
भाई और कारोबारी पहुंचे
एसएचओ ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई की भनक लगते ही संजीव के भाई विनोद गुप्ता पहुंचे और कार्रवाई के बारे में पूछा, लेकिन पुलिस ने कोर्ट का आदेश दिखाया। वो मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। जिन कारोबारियों का संजीव गुप्ता पर करोड़ो रुपये बकाया है, वे भी मौके पर पहुंचे।