फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested wanted thief in agra

नाम 'एक किलो', इनाम 15 हजार, हैरान करने वाली हैं इस शातिर चोर की करतूतें

Mon, 19 Aug 2019 12:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Aug 2019 12:00 PM IST
सार

शातिर चोर अपनी कद-काठी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था। 
15 साल की उम्र में पहली चोरी की, 28 साल की उम्र में 50 से ज्यादा वारदात कर चुका है। 

विज्ञापन
police arrested wanted thief in agra
पुलिस की गिरफ्त में इनामी एक किलो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाम एक किलो, इनाम 15 हजार, कद-काठी का फायदा उठाकर वारदात करता था। कई दिनों से फरार चल रहा था। शनिवार रात को आगरा की थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शातिर चोर को दबोच लिया। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र के शांता कुंज में निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर अर्पण वाजपेयी के घर में 28 अप्रैल को हुई डकैती की वारदात को एक किलो उर्फ इमरान ने अंजाम दिया था। बदमाशों ने अर्पण वाजपेयी, उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने 14 मई को आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें दो सराफ भी शामिल थे। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गैंग का सरगना एक किलो उर्फ इमरान निवासी थाना दक्षिण फिरोजाबाद फरार था। उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, हॉरर किलिंग की आशंका 

पतला होने का उठाता था फायदा

शनिवार रात को आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि अर्पण के घर की रेकी एक किलो ने की थी। उसका वजन 25 से 30 किलोग्राम है। पतला होने की वजह से वो सीढ़ी लगाकर अर्पण के घर की खिड़की से अंदर प्रवेश कर गया था। 

अर्पण के घर में लूटपाट से पहले कालोनी के एक अन्य घर से दस हजार रुपये और मोबाइल चोरी किया था। सर्विलांस की मदद से आरोपी पकड़ा गया। एक किलो दिन में रेकी करता है। रात में वारदात को अंजाम देता है। वो फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र से जेल भी जा चुका है।

आरोपी ने बताया कि वो 15 वर्ष की आयु से ही चोरी कर रहा है। पहली चोरी में किशोर संप्रेषण गृह में भेजा गया था। वहां से छूटने के बाद इमरान ने गिरोह बना लिया। अब उसकी उम्र करीब 28 साल है। अब तक शातिर इमरान 50 से अधिक चोरी का वारदात कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed