फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   peoples in chaubiyapada mathura are in fear for ranga and billa

चौबियापाड़ा में अब भी खौफ, जेल से निकले तो क्या करेंगे रंगा-बिल्ला

Mon, 22 May 2017 03:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 May 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
peoples in chaubiyapada mathura are in fear for ranga and billa
गिरफ्तार बदमाशों ने खुलासा किया - फोटो : अमर उजाला
रंगा, उसके भाई नीरज और कामेश सहित छह बदमाश जेल भेज दिए गए हैं इसके बाद भी चौबियापाड़ा में खौफ है। लोगों को डर है कि जेल से छूटने के बाद रंगा-बिल्ला बदला लेंगे। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई दो सराफ की हत्या व चार करोड़ की लूट के मामले में चौबियापाड़ा के तीन बदमाश भाई रंगा, नीरज, कामेश सहित छह बदमाशों को शनिवार को मुठभेड़ में दबोच लिया।
विज्ञापन


रतनकुंड में रंगा बिल्ला के पुराने मकान, सतघड़ा, तुलसी चबूतरा, कोरिया गली, सरबनपुरा, चौ बच्चा गली में अब भी खौफ है। फिलहाल लोग राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन रंगा बिल्ला गैंग के लोगों के जेल से छूट कर आने के बाद पैदा होने वाली स्थिति को लेकर आशंकित हैं।
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर तीन महिलाओं ने बताया कि रंगा बिल्ला के आतंक के कारण वह बेटियों को अकेले स्कूल नहीं भेजती थीं। कोतवाली रोड तक साथ जाती थीं। वापसी में बेटी पहले ही फोन कर देती थी। फोन आने पर कोतवाली रोड लेने पहुंचती थीं। कुछ दिन आतंक से राहत मिलेगी लेकिन जब जेल से आएगा तो सब से दुश्मनी निकालेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed