फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man in mainpuri done suicide after blaming him as ram rahim

राम रहीम कहकर चिढ़ाते थे लोग, दुखी हो वृद्ध ने उठाया ये कदम

Wed, 04 Oct 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अजीतगंज (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला अजीतगंज (मैनपुरी) Updated Wed, 04 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
old man in mainpuri done suicide after blaming him as ram rahim
suicide
मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में लोगों के चिढ़ाने से दुखी हो एक वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है लोग वृद्ध के चरित्र को लेकर उंगली उठाते थे और उसे राम रहीम कहकर चिढ़ाने लगे थे। इससे आजिज आकर वृद्ध फांसी पर झूल गया। 
विज्ञापन


बता दें कि थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में बुधवार की सुबह एक वृद्ध की लाश पेड़ पर लटकती मिली। यह लाश गांव भांवत निवासी दीनदयाल शर्मा (55) की थी। बताया गया है कि मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद वह सो गया था। बुधवार की भोर करीब चार बजे वह उठकर जंगल की ओर चला गया। 
विज्ञापन


काफी देर तक जब वह नहीं लौटा, तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने दीनदयाल का शव जंगल में पेड़ पर लटके होने की जानकारी दी। यह जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। परिवारीजनों से पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों का मानना है कि किसी बात से क्षुब्ध होकर वृद्ध ने आत्महत्या की है। पर, कारण कोई नहीं बता सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राम रहीम कहने से क्षुब्ध था

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में फांसी लगाकर जान देने वाला वृद्ध खुद को राम रहीम कहने से क्षुब्‍ध था। इस घटना के बाद पीड़ित के घर पहुंचे विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। बताया कि कुछ लोग दीनदयाल के चरित्र को लेकर आरोप लगाते थे। उन्हें राम रहीम कहकर चिड़ाया जा रहा था। आए दिन चरित्रहीनता के आरोपों से क्षुब्ध होकर दीनदयाल ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed