फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NRI not given cheque

एनआरआई ने चेक दिया न बैंक मैनेजर ने

Wed, 20 Jul 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
NRI not given cheque
चेक क्लोनिंग केस में अटक गई है पुलिस की जांच - फोटो : file
 दो करोड़ के चेक की क्लोनिंग के मामले में शहर में हल्ला तो खूब मचा है लेकिन इसकी जांच जरा भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। 
विज्ञापन

पुलिस के सामने मजबूरी यह है कि अभी तक असली चेक ही सामने नहीं आया है। जिस एनआरआई ने चेक क्लोनिंग की शिकायत की, न तो उसने असली चेक पुलिस के सामने पेश किया है। और जिस बैंक मैनेजर पर घपले में शामिल होने का आरोप है, न ही वह चेक लेकर पुुलिस के सामने पहुंचा है। दूसरे आरोपी गुरुद्वारा माईथान की प्रबंध समिति के प्रधान दलप्रीत सिंह है। उनकी भूमिका की जांच भी इसलिए नहीं हो पा रही क्योंकि अभी तक चेक क्लोनिंग के साक्ष्य ही पुलिस के हाथ में नहीं आए हैं। 
जर्मनी में रह रहे एनआरआई तैमूर को ई-मेल करके पुलिस ने बुलाया था। वह मूलरूप से पुणे के रहने वाले हैं। 15 जुलाई को आने की बात कही थी, लेकिन 19 तक नहीं आए। पुलिस ने रिमाइंडर मेल भेजा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसका जवाब नहीं दिया। अफसरों की समझ नहीं आ रहा कि जिस शख्स के खाते से दो करोड़ रुपये निकाल लिए गए हों, वह असली चेक लेकर क्यों नहीं आ रहा   है।
विज्ञापन

एनआरआई का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक का असली चेक  उनके पास है। इसकी क्लोनिंग करके खाते से रकम निकाली गई। इसकी एफआईआर में पंजाब एंड सिंध बैंक की घटिया स्थित शाखा के अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक से असली चेक मांगा। उन्हाेंने भी अभी तक नहीं दिया है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत थाना का कहना है कि अगर वह बुधवार को चेक लेकर नहीं पहुंचते हैं तो पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed