{"_id":"5c911bc4bdec2213ed0cb8e1","slug":"nine-year-old-girl-raped-by-young-man-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अगवा कर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा: अगवा कर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद
Tue, 19 Mar 2019 10:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज क्षेत्र से नौ साल की बच्ची को अगवा कर एक युवक ने दुष्कर्म किया। खंडहर मकान से बच्ची के बाहर आने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी हैं।
घटना सोमवार की है। करकुंज स्थित एक खंडहर मकान के पास एक बच्ची मिली। वो गंभीर हालत में थी। वो चीख रही थी। यह देखकर लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्ची शाहगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली थी। उसने बताया कि वो सुबह 11 बजे घर से मुल्तानी मिट्टी लेने निकली थी। रास्ते में एक युवक मिल गया। उसने सस्ती मुल्तानी मिट्टी दिलाने की बात कही।

बच्ची उसके साथ पैदल साथ चली आई। एक मकान में लाकर युवक ने अंदर से मुल्तानी मिट्टी लेने के लिए भेज दिया। कमरे में आने पर युवक ने पकड़ लिया। उसने विरोध किया तो पिटाई की। दुष्कर्म के बाद में उसे छोड़कर भाग गया।
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि आरोपी की उम्र तकरीबन 30 साल होने की आशंका है। जिस स्थान से बालिका को लाया गया वहां से घटनास्थल की दूरी दस किलोमीटर है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं। इनमें आरोपी कैद हो गया है। उनकी मदद से उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीम लगी हैं।