{"_id":"5d26e5198ebc3e6ce47b1306","slug":"neighbors-raped-10-year-old-girl-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
Thu, 11 Jul 2019 12:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर 10 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची कक्षा तीन की छात्रा है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची मंगलवार को अपने घर पर अकेली थी। पिता, मां और बड़ी बहन सुबह ही मजदूरी करने गए थे। पड़ोस में रहने वाला युवक संदीप (18) बच्ची को अकेला देखकर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची चीखी चिल्लाई तो उसे डरा धमका कर चुप करा दिया। परिजनों के घर लौटने पर बच्ची ने उन्हें घटना बताई। परिजनों की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। पीड़ित के परिजन शिकायत लेकर थाना पुलिस के पास गए।

रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। बच्ची को मेडिकल के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, लेकिन उसने मेडिकल नहीं कराया।
घटना के संबंध में एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
घटना के संबंध में एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।