{"_id":"5cf9ed37bdec2207903d70ee","slug":"murders-in-mainpuri-and-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में खेत पर सो रहे किसान की हत्या, एटा में हमलावरों ने ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैनपुरी में खेत पर सो रहे किसान की हत्या, एटा में हमलावरों ने ली युवक की जान
Fri, 07 Jun 2019 10:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना कहीं ना कहीं लूट, हत्या जैसी वारदात हो रही हैं। गुरुवार की रात मैनपुरी में एक किसान की हत्या कर दी गई, वहीं एटा जिले में युवक को गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र अंतर्गत गांव उझईया निवासी 55 वर्षीय रामप्रकाश शर्मा गुरुवार रात अपने खेत पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह जब वो घर नहीं आए तो परिजन खेत पर पहुंचे, जहां रामप्रकाश शर्मा मृत अवस्था में मिले। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक खेत पर पड़ी चारपाई का सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। किसान के गले पर निशान था। परिजन गला दबाकर किसान की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
उधर, एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मितौलिया में 28 वर्षीय अबनेश पुत्र रामेंद्र को गोली मार दी गई। परिजन घायल अवस्था में उसे आगरा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।