फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murders in mainpuri and etah

मैनपुरी में खेत पर सो रहे किसान की हत्या, एटा में हमलावरों ने ली युवक की जान

Fri, 07 Jun 2019 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jun 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
murders in mainpuri and etah
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्रज में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना कहीं ना कहीं लूट, हत्या जैसी वारदात हो रही हैं। गुरुवार की रात मैनपुरी में एक किसान की हत्या कर दी गई, वहीं एटा जिले में युवक को गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र अंतर्गत गांव उझईया निवासी 55 वर्षीय रामप्रकाश शर्मा गुरुवार रात अपने खेत पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह जब वो घर नहीं आए तो परिजन खेत पर पहुंचे, जहां रामप्रकाश शर्मा मृत अवस्था में मिले। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक खेत पर पड़ी चारपाई का सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। किसान के गले पर निशान था। परिजन गला दबाकर किसान की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मितौलिया में 28 वर्षीय अबनेश पुत्र रामेंद्र को गोली मार दी गई। परिजन घायल अवस्था में उसे आगरा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed