फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder11

लूट के लिए किया था डबल मर्डर

Thu, 26 Jan 2017 12:24 AM IST
लूट के लिए किया था डबल मर्डर
लूट के लिए किया था डबल मर्डर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
murder11
सीबीआई टीम।
बल्केश्वर के चांदनी चौक में देसी शराब के ठेके पर हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात ठेके के सेल्समैन राम प्रवेश के जीजा बबलू उर्फ देवीचरन गुप्ता ने की थी। वह लूट के इरादे से आया था। राहुल और कमलेश को गाजर के हलवे में नींद की गोलियां मिलाकर दे दीं थीं। उनके बेहोश हो जाने के बाद 61700 रुपये कैश लूटा। इसके बाद एक एक कर दोनों को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने उससे लूटे गए कैश में से 56000 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बबलू मूल रूप से इटावा के भरथना के गांव पीपरीपुर का रहने वाला है। लेकिन काफी दिन से आगरा में ही रह रहा था। वह राहुल के भाई गौरव के साथ भी शराब के ठेके पर काम कर चुका है। डबल मर्डर की रिपोर्ट गौरव ने दर्ज कराई थी। बबलू पर किसी को शक नहीं था, लेकिन जब ठेके के आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो जांच उसी पर केंद्रित हो गई। वह राहुल और कमलेश के साथ ढाबे की ओर जाता नजर आ गया। पुलिस ने फुटेज गौरव को दिखाए तो उसने उसे पहचान लिया। उससे पूछताछ हुई तो वारदात के राज से पर्दा उठ गया। एसपी सिटी सुशील कुमार घुले ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बबलू को वाटर वर्क्स चौराहा से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

बता दें, शराब के ठेके पर 20 जनवरी की रात फीरोजाबाद के पचोखरा के छिकाऊ निवासी राहुल ( 28) और फीरोजाबाद के ही नारखी के राजमल निवासी कमलेश यादव ( 32) की हत्या की गई थी। दोनों ठेके पर कर्मचारी थे। उन्हें गला घोटकर मारा गया था। दोनों के शव केबिन में मिले थे। पास के कमरे में सफाईकर्मी कम्मो सो रहा था। उसने बताया था कि उसे हत्या का पता नहीं चल पाया। शुरू से शक था कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन से कत्ल की फिराक में था बबलू
आगरा। ठेका कर्मचारी राहुल और कमलेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया इटावा के भरतना के पीपरीपुर का बबलू 20 दिन से इस वारदात की फिराक में था। वह कई बार ठेके पर आधी रात के बाद गया। लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। 19 की रात भी वह नींद की गोलियां लेकर पहुंचा था लेकिन वहां पांच लोग मौजूद थे। उन्हें देखकर लौट   आया। वह भरथना के मेडिकल स्टोर से नींद की 20 गोलियां खरीद लाया था। 20 जनवरी की रात जब कत्ल के इरादे से ठेकेपर पहुंचा, तो एक पॉलीबैग में गाजर का हलवा ले गया। इसमें सभी गोलियां पीसकर मिला दी थीं। वह ठेके पर पहुंचा। वहां पता चला कि राहुल और कमलेश पास के ढाबे पर खाना खाने गए हैं। वह भी वहीं पर पहुंच गया। खाने के बाद वे लोग ठेके पर आ गए। जब कम्मो ने गेट खोला, तो वह साइड में हो गया। रात के 11:30 बजे थे। कम्मो दूसरे कमरे में चला गया। बबलू ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने राहुल और कमलेश को गाजर का हलवा खाने के लिए दिया। उसे खाते ही दोनों बेहोश हो गए। उसने रात के तीन बजे चादर से दोनों का गला दबा दिया। पहले राहुल को मारा और फिर कमलेश को। उनके पास से 61700 रुपये लूट लिए। इसके बाद वह बाहर से कुंडी लगाकर अपने घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed