{"_id":"573ccb064f1c1b644eac8ee2","slug":"murder-in-etmadpur-sikri-and-shahganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगंज, एत्मादपुर, फतेहपुर सीकरी में युवकों की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहगंज, एत्मादपुर, फतेहपुर सीकरी में युवकों की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 19 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में तीन अलग-अलग जगह पर एक के बाद एक तीन युवकों की हत्या के बाद लाश फेंके जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। आगरा लाशों का डंपिंग जोन बन गया है। बुधवार को हुई कत्ल की तीनों घटनाएं इस तरह से रहीं।
हत्या- 1
रेलवे लाइन के पास मिला युवक का शव
आगरा। पृथ्वीनाथ मंदिर, शाहगंज निवासी भगवान चंद (38) पुत्र ओमप्रकाश जूता कारीगर था। परिवारीजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे घर से निकला था। शाम छह बजे उसका शव पृथ्वीनाथ फाटक स्थित रेलवे लाइन के पास नग्न अवस्था में मिला। उसकी कमर के पास चोट का निशान था। दस मीटर की दूरी पर उसके कपड़े पड़े थे। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि किसी से रंजिश से इनकार किया है।
हत्या-2
सूटकेस में बंद कर तालाब में फेंकी लाश
एत्मादपुर। बरहन रोड पर मोहल्ला सत्ता स्थित तालाब के किनारे बुधवार तड़के चार बजे एक कार रुकी। उसमें से उतरे लोगों ने कार की डिकी खोलकर एक लाल रंग का सूटकेस को निकालकर तालाब में फेंक दिया। तालाब के किनारे खड़ी महिलाओं ने शोर मचाया तो युवक भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सूटकेस को निकाला। सूटकेस के अंदर कार के कवर में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 45 वर्ष होगी। उसकी गर्दन, हाथ और नाक पर धारदार हथियार से काटने के निशान हैं। वह नीले रंग की लुंगी और कत्थई रंग की बनियान पहने है। उसकी दाढ़ी बढ़ी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
हत्या- 3
ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या
फतेहपुर सीकरी। गांव सिकरौदा के बीच बने प्राचीन बांध के समीप बुधवार दोपहर तीन बजे ट्रक चालक लाखन सिंह उर्फ लक्खो (38) पुत्र बाबू सिंह का शव मिला। उसकी सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। उसके हाथ पर लाखन सिंह डाबर नरेश लिखा हुआ था, जिससे उसकी पहचान हो सकी। मूलरूप से गांव डाबर निवासी लाखन सिंह ट्रक ड्राइवर था। वह थाना एत्माद्दौला स्थित गढ़ी चांदनी में तीन बच्चों के साथ रहता था। फतेहपुर सीकरी निवासी विशंभर सिंह का ट्रक चलाता था। दो दिन पहले वह कसबा मेें ट्रक खड़ा करके घर चला गया था। परिवारीजनों ने रंजिश से इनकार किया है।