फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted jewelry worth of seven lakh in agra

हाईवे पर सराफ के साथ लूट की बड़ी वारदात, पुलिस चेकिंग के बाद भी फरार हुए बदमाश

Thu, 11 Apr 2019 10:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
miscreants looted jewelry worth of seven lakh in agra
सर्राफ से हुई लूट के बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में बुधवार शाम को दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे सराफ राजेंद्र सिंह लोघी के बेटे मानवेंद्र से बाइक सवार बदमाशों ने हाईवे किनारे स्थित नई आबादी कॉलोनी के समीप गहनों से भरा बैग लूट लिया।  बैग में आठ किलोग्राम चांदी और 200 ग्राम सोना था।
विज्ञापन


इस दौरान कारोबारी के शोर मचाने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। हैरत की बात यह कि हाईवे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, फिर भी बदमाश भाग निकले। बाद में सूचना पर आई पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


एत्मादपुर कस्बे के आदर्श विद्यालय के पास बसी नई आबादी निवासी राजेंद्र सिंह लोधी पुत्र रामस्वरूप की बरहन रोड स्थित श्रीकृष्णा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार की शाम करीब सात बजे राजेंद्र अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पास हुई वारदात

उनके पीछे मोटरसाइकिल पर बेटा मानवेंद्र आभूषणों से भरा बैग पकड़े था। राजेंद्र ने बताया कि घर से मात्र पचास मीटर की दूरी पर ही दो बाइक से आए पांच लुटेरों ने उनकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। बेटे से बैग छीनने लगे, जिस पर उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया।

बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश गहनों से भरा बैग लेकर फायरिंग करते फरार हो गए। फायरिंग कर रहे बदमाशों पर बस्ती के लोगों ने पथराव भी किया। पर, वे फरार हो गए। बस्ती के लोगों ने बदमाशों का काफी दूर तक मोटरसाइकिल से पीछा किया लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की।

लोकसभा चुनाव को लेकर कस्बे के हाईवे स्थित नगर पालिका कार्यालय के सामने, रेलवे पुल पार करते ही टूंडला थाना क्षेत्र लगने पर एफएच कॉलेज के सामने भी चेकिंग हो रही थी। फिर भी कस्बे में सराफ के साथ वारदात कर बदमाश टूंडला की ओर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed