{"_id":"5fc64af88ebc3e9bd760dda5","slug":"minor-girl-misdeed-and-murder-case-sexual-assault-with-dead-body-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियतः दरिंदे ने बच्ची के शव से भी किया था दुष्कर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, धरने पर बैठे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियतः दरिंदे ने बच्ची के शव से भी किया था दुष्कर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, धरने पर बैठे परिजन
Wed, 02 Dec 2020 05:08 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:08 PM IST
सार
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के नाजुक अंग में भी आईं गंभीर चोटें आरोपी का कराया जाएगा साइको टेस्ट
विज्ञापन
मथुरा पुलिस ने पकड़ा बालिका की हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में 26 नवंबर की शाम अनुसूचित जाति की बालिका के शव के साथ भी दुष्कर्म किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके नाजुक अंग में गंभीर चोटें आईं, जिनसे आशंका है कि दरिंदे ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस पकड़े गए आरोपी के दरिंदा होने की आशंका जता रही है। साथ ही उसका साइको टेस्ट भी कराया जाएगा।
वृंदावन में मल्टी स्टोरी पार्किंग के पास सुनरख गांव के जंगल में 27 नवंबर को सुबह सात बजे एक गांव से लापता आठ वर्षीय बालिका का शव मिला था। दुष्कर्म के बाद बालिका की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो उसी जंगल में घूमता रहता था। बच्ची के परिजनों ने उस पर शक जताया था।
संबंधित खबर- बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्याः फोरेंसिक लैब भेजे अंतःवस्त्र, परिजनों ने पुलिस के गुडवर्क पर खड़े किए सवाल
विज्ञापन
यूपी: वृंदावन में दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की बच्ची की गला दबाकर हत्या
परिजनों का कहना था कि उक्त व्यक्ति जंगल में लकड़ी बीनने के लिए आने वाली महिलाओं और बच्चियों के प्रति खराब नीयत रखता था। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में पकड़े गए व्यक्ति के दरिंदे होने की आशंका है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के नाजुक अंग में सामान्य से ज्यादा चोटें हैं। इससे साफ है कि बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। साथ ही शरीर जिस हालत में मिला है उससे प्रतीत होता है कि निढाल शरीर के साथ भी दुष्कर्म किया गया, यानी शव के साथ भी दुष्कर्म किया गया। आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है इसलिए इसका साइको टेस्ट कराया जाएगा।
बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी पकड़ने की मांग
सुनरख गांव के जंगल में आठ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मंगलवार को परिजन धरने पर बैठ गए। परिजनों की मांग है कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए।
बीते 27 नवंबर को मृत मिली आठ साल की बालिका के परिजन पुलिस की कार्रवाई से अब तक संतुष्ट नहीं हैं। घटना के पांचवें दिन मंगलवार को परिजनों ने गांव में धरना शुरू कर दिया है। परिजनों का कहना है कि इस दरिंदगी की घटना को अंजाम देने वाला सिर्फ एक नहीं होगा। अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। जब तक यह गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, धरना जारी रहेगा।
परिजनों ने पुलिस पर जांच के नाम पर परेशान करने का भी आरोप लगाया है। परिजनों के धरने पर बैठने के बाद गांव और पीड़ित परिवार के घर के आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता कर रहे हैं। यहां तक कि पकड़े गए आरोपी की गतिविधियों की जानकारी भी परिजनों को दी गई है।

एसएसपी ने एसआईटी गठित की
वृंदावन में बालिका की दुष्कर्म और हत्या के मामले में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने एसआईटी गठित की है। इसमें कोतवाल वृंदावन अनुज कुमार, इंस्पेक्टर जगदीश, इंस्पेक्टर रोहन लाल, एसओजी, स्वाट और फील्ड यूनिट को भी लगाया है।