{"_id":"6ade73476ad76953880f52b3","slug":"theft-at-two-shops-100-metres-from-ahirwan-police-outpost-kanpur-news-c-362-1-ka11013-159485-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अहिरवां चौकी से सौ मीटर दूर दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अहिरवां चौकी से सौ मीटर दूर दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के अहिरवां में शनिवार रात चोरों ने पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पान की दुकान का शटर तोड़कर सीसी कैमरों का डीवीआर, नकदी और सिगरेट ले गए। वहीं, बगल में स्थित फल गोदाम से सेब, अनार और अंगूर के 34 डिब्बे उड़ा दिए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
मवैया निवासी विकास कुमार शर्मा की विकास पान भंडार के नाम से पान की दुकान है। बताया शनिवार देर रात दुकान बंदकर घर चले गए। अंदर घुसे चोर 52 हजार कैश, 50 हजार रुपये की विभिन्न प्रकार की सिगरेट के पैकेट, डीवीआर ले गए। बगल में मवैया निवासी भोला बनिया का फल गोदाम है।
भोला ने बताया कि चोर उनके गोदाम से करीब आठ से 10 हजार रुपये के फल चोरी कर ले गए। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाया। व्यापारियों ने डॉग स्क्वाड न बुलाए जाने पर नाराजगी जताई। एसीपी से जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
इन वारदातों का नहीं हुआ खुलासा
1- 24 अक्तूबर 2026: चकेरी के लाल बंगला में डिस्पोजल हाउस की दुकान से चार लाख की चोरी।
2- 23 अक्तूबर 2026: शास्त्रीनगर स्थित सब्जी मंडी के शिव मंदिर में टोपी लगाकर घुसे चोरों ने दान पत्र तोड़कर नकदी चोरी की।
3- 22 अक्तूबर 2026: बिधनू रमईपुर में रेलवे अधिकारी के मकान में 40 लाख की चोरी।
4- 13 अक्तूबर 2026: सेन पश्चिम के न्यूरी गांव में भाजपा नेता को बंधक बनाकर 34 लाख की लूट।
5- 12 अक्तूबर 2026: चकेरी के पोखरपुर में चांदी कारखाने से 45 लाख की चांदी चोरी।