फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl committed suicide after youth threaten in agra

आगरा: दोस्ती न करने पर शोहदे ने धमकाया, दहशत में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 11 Jan 2019 09:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
minor girl committed suicide after youth threaten in agra
crime
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार को एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि एक युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन


इससे परेशान होकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 17 साल की है। वो तीन बहनों में बड़ी थी। एक बड़ा भाई है। शुक्रवार सुबह सबसे छोटी बहन जागी तो किशोरी कमरे में पंखे से बने फांसी के फंदे पर लटकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मची चीखपुकार

किशोरी की फंदे से लटका देख परिवार में चीखपुकार मच गई। मौके पर लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि तीन साल से मोहल्ले का एक युवक बेटी को परेशान कर रहा था। आते जाते उसका पीछा करता था। उससे दोस्ती करने के लिए कहता था। मना करने पर धमकाता था। जब इस बारे में किशोरी के भाई को पता चला तो उसने युवक को समझा दिया। 

क्षेत्र के लोगों ने उससे मोहल्ला छोड़ने के लिए बोल दिया था। इस पर युवक कहीं चला गया। तीन महीने पहले फिर से मोहल्ले में आकर रहने लगा। बेटी को परेशान करने लगा। इससे वो दहशत में आ गई। उसने फांसी लगा ली।

इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed