{"_id":"5c73ef70bdec224bbb20abd6","slug":"mining-mafia-attacked-house-of-lekhpal-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया के गुर्गों का लेखपाल के घर पर हमला, तोड़फोड़ और फायरिंग कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन माफिया के गुर्गों का लेखपाल के घर पर हमला, तोड़फोड़ और फायरिंग कर फरार
Mon, 25 Feb 2019 07:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में रविवार रात को अरतौनी के लेखपाल के घर पर हमला बोला गया। घर के बाहर खड़ी कार तोड़ दी गई। घर में भी ईंट पत्थर फेंके गए। परिजनों और पड़ोसियों के आने पर हमलावर फायरिंग कर भाग गए।
पीड़ित लेखपाल का कहना है कि पिछले दिनों अवैध खनन पर की गई कार्रवाई के बाद यह घटना कराई गई है। उन्होंने खनन माफिया के गुर्गों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विष्णु विहार, पथौली निवासी अनिल कुमार अरतौनी क्षेत्र के लेखपाल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात तकरीबन तीन बजे घर के बाहर दो युवक आए। उन्होंने बाहर खड़ी किरायेदार तोरन सिंह की कार में तोड़फोड़ की। पोर्च में पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
फायरिंग करते हुए हमलावर फरार
आवाज सुनकर अनिल कुमार और किरायेदार बाहर आ गए। कुछ पड़ोसी भी निकल आए। इस पर हमलावर युवक फायरिंग करके भाग गए। घटना से परिजन दहशत में आ गए। अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने 22 फरवरी को अधिकारियों के आदेश पर सिकंदरा क्षेत्र में अवैध खनन पकड़ा था।
इस संबंध में थाना सिकंदरा में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। खनन माफिया पर कार्रवाई के बाद ही हमला बोला गया है। अधिकारियों के आदेश पर थाना शाहगंज में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।