फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   midhakur

रास्ते के विवाद में दो सांप्रदायिक बवाल

Fri, 12 May 2017 12:35 AM IST
रास्ते के विवाद में दो सांप्रदायिक बवाल
रास्ते के विवाद में दो सांप्रदायिक बवाल Updated Fri, 12 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
midhakur
रास्ते के विवाद में दो सांप्रदायिक बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मिढ़ाकुर में गुरुवार देरशाम दो समुदायों के युवक रास्ते के विवाद को लेकर भिड़ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिढ़ाकुर में नहर पर सहाई गांव की ओर कस्बा निवासी ऊदल सिंह का मुर्गी फार्म है। बुधवार रात को आई आंधी में मुर्गी फार्म के बाहर लगे बिजली के पोल और तार टूट गए थे। ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया था। दूसरे दिन गुरुवार की शाम बिजली विभाग की टीम ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल ठीक कर रही थी। तभी लगभग पौने नौ बजे दूसरे समुदाय के तीन युवक टेंपो में सवार होकर वहां से निकले। पोल और तार सड़क पर पडे़ होने के कारण उनकी बिजली विभाग की टीम से कहासुनी हो गई। इस दौरान ऊदल के बेटे जितेंद्र ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक भड़क गए। उन्होंने जितेंद्र के साथ हाथापाई कर दी और फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया। यह देख बिजली विभाग की टीम मौके से भाग गई। उनके जाने के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। चौकी इंचार्ज मिढ़ाकुर हरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हें देख दूसरे समुदाय के युवक वहां से भाग गए। चौकी इंचार्ज की सूचना पर एसपी ग्रामीण मंशाराम गौतम, सीओ अछनेरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल प्रमोद पुत्र डिगंबर सिंह को इलाज के अस्पताल भिजवाया। देररात मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स मौजूद था। पुलिस दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कर रही थी। पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed