{"_id":"a9dfe290372496474aa5a16251a8e1fc","slug":"market-closed-traders-will-protest-ssp-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाजार बंद, अब कप्तान को घेरेंगे व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार बंद, अब कप्तान को घेरेंगे व्यापारी
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 पर एत्मादपुर के पास स्थित राष्ट्रदीप पेट्रोल पंप एवं होटल के मालिक तथा सेना के रिटायर्ड कैप्टन अनेक सिंह सिकरवार (71) की अपहरण के बाद हत्या से गुस्से में आए कमला नगर के व्यापारियों ने गुरुवार दोपहर तक प्रतिष्ठान बंद रखे। अपहृत छात्र बिट्टू की बरामदगी न होने की भी नाराजगी थी। अल्टीमेटम दिया कि अगर 36 घंटे के भीतर (आज रात 12 बजे तक) दोनों रहस्यों से पर्दा नहीं उठा तो एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। अगर इस पर भी पुलिस केस नहीं खोल पाती है, तो आगरा बंद कराया जाएगा।
कमला नगर के व्यापारियों ने इस बंद का एलान बुधवार को किया था। सुबह ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। जो खुलीं, उन्हें व्यापारी नेताओं ने बंद करा दिया। श्रीराम चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों के साथ भाजपा, बसपा और कांग्रेस के नेता पहुंचे। सभी ने पुलिस पर गुस्सा निकाला।
कहा कि आगरा अपराध नगरी बन गया है और अफसर चैन की नींद सो रहे हैं, पुलिस निष्क्रय हो चुकी है। चेतावनी दी कि अगर यह रवैया नहीं सुधरा तो आंदोलन होगा। प्रदर्शन स्थल पर दोपहर 12 बजे पहुंचे एसपी सिटी राजेश कुमार को ज्ञापन देने के बाद बाजार खोल दिया गया।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद : व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, पार्षद कुंदनिका शर्मा, पंकज अग्रवाल, गुलाब सिंह, प्रदीप अग्रवाल, पार्षद संजय अग्रवाल, राजकुमार, हरीश, दीपक ढल और गौरव चौहान।
दो मांगे
1. अनेक सिंह सिकरवार हत्याकांड का खुलासा किया जाए।
2. पांच जनवरी से अपहृत छात्र बिट्टू को बरामद किया जाए।
दो चेतावनी
1. अगर आज रात तक केस नहीं खुले, तो कल एसएसपी दफ्तर घेरेंगे।
2. इसके बाद भी पुलिस नाकाम रही, तो आगरा बंद कराया जाएगा।