फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man caught by etah police with illegal liqour of 15 lakh throgh canter

पैंतीस हजार रुपये लेकर लाखों की शराब सप्लाई करता था शातिर

Fri, 29 Sep 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Fri, 29 Sep 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
man caught by etah police with illegal liqour of 15 lakh throgh canter
मामले की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 35 हजार रुपये लेकर लाखों की अवैध शराब को सप्लाई करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की रात हरियाणा से यूपी के रास्ते बिहार जा रही करीब 15 लाख रुपये की गैर प्रांतीय शराब से भरे कैंटर को एटा की पिलुआ पुलिस ने बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को तीन फर्जी नंबर प्लेटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह फर्जी नंहर प्लेटों का इस्तेमाल कर आसानी से राज्यों की सीमाओं को पार कर जाता था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए एटा के एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना पिलुआ को सूचना मिली कि अवैध शराब लेकर हरियाणा का एक कैंटर एटा होकर गुजर रहा है। इस पर रात में ही पुलिस ने कैंटर को घेराबंदी कर रोक लिया। जब पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो होश उड़ गए। कैंटर में लगभग 15 लाख रुपये की गैर प्रांतीय शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब को बरामद कर कैंटर के चालक और कैंटर मालिक राकेश कौशिक निवासी गोविंद नगर थाना जेवर गौतम बुद्ध नगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि कैंटर से 215 पेटी गैर प्रांतीय शराब की बरामद की गई है। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी राकेश के पास से तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से शराब पहुंचाने का काम कर रहा है। इसके लिए उसे एक बार के पैंतीस हजार रुपये मिलते थे। पूछताछ में आरोपी ने शराब माफिया का नाम जीते नागर निवासी फरीदाबाद हरियाणा बताया। एसएसपी ने इस काले कारनामे का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed