{"_id":"59721d7c4f1c1b30118b4873","slug":"man-arrested-for-loot-in-train-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लूट करने वालों का अनोखा गैंग, सिर्फ संडे को करता था वारदात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में लूट करने वालों का अनोखा गैंग, सिर्फ संडे को करता था वारदात
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 21 Jul 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
जहरखुरान गैंग के दो सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जीआरपी और आरपीएफ कैंट ने जहरखुरान गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के ये सदस्य आगरा-बयाना पैसेंजर में सफर के दौरान यात्रियों को बातों के जाल में उलझाकर नजदीकी बनाकर पानी और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटते थे। गैंग के सरगना नईम को कुछ दिन पहले मथुरा जीआरपी ने जेल भेजा था।
जीआरपी कैंट थाना प्रभारी मणिकांत शर्मा व आरपीएफ के बीपी सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद के रामगढ़ निवासी शहनवाज और अंसार खान लंबे समय से पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं। गैंग में आधा दर्जन सदस्य शामिल हैं।
इनकी खासियत से है कि रविवार को ही वारदात करते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने गंगापुर सिटी में एक दंपति को बेहोश करके हजारों का माल साफ किया था। इसके बाद से ही जहरखुरान गैंग की तलाश में टीमें लगी हुई थीं।
विज्ञापन
गुरुवार की रात को उन्हें स्टेशन परिसर से ही पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधियों के पास से 250 ग्राम डायजापाम पाउडर, चोरी के जेवरात, आठ हजार की नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

यूं बनाते थे यात्रियों को शिकार
डेमो पिक
जहरखुरान अपने बैग में कोल्डड्रिंक की बोतल, थर्माकोल के कप और नशीला पाउडर रखते हैं। वह कुछ कपों में पहले ही पाउडर रखकर पानी डालकर सुखा लेते हैं। इसके बाद यात्री को इसी कप में कोल्डड्रिंक, पानी या चाय देकर शिकार बनाते हैं। आधा दर्जन घटनाओं का उन्होंने खुलासा किया है। मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।