फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Made of road subsidence The young man fell into the pit

सड़क धंसने से बने  गड्ढे में युवक  समाया

Fri, 29 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Made of road subsidence The young man fell into the pit
आक्रोश में जाम-बसों में तोड़फोड़, पुलिस ने लाठियां बरसाईं - फोटो : bhagwan talkies
 एनएच-2 पर भगवान टाकीज फ्लाईओवर के पास गुरुवार शाम को बारिश के दौरान सर्विस लेन धंसने से 15 फुट गहरा गड्ढा हो गया। रात आठ बजे वहां से गुजरते राहगीर की इसमें गिर जाने से मौत हो गई। इससे भड़के आस-पास के लोगों ने हाईवे जाम कर बसों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने लाठियां बरसाकर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद भी देर रात तक रुक -रुककर हंगामा होता रहा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उधर, नटराज होटल के सामने भी हाईवे धंस गया।
विज्ञापन

न्यू आगरा थाना की ओर इस सर्विस लेन के नीचे नगर निगम की पाइप लाइन जा रही है। यहां पिछले साल भी सड़क धंसी थी। फ्लाईओवर के नीचे मछली बेचने वाले नगला पदी के शिवम और कौशलपुर के विकास ने बताया कि बारिश के दौरान शाम चार बजे ही सड़क धंस गई थी। सवा चार बजे एक कार इसमें गिरने से बची। 
विज्ञापन

इसके बाद फिर से हुई बारिश से जलभराव हो गया। रात आठ बजे लगभग 40 वर्षीय राहगीर गुजर रहा था। वह गड्ढे में समा गया। लोग उसे बचाने दौड़े। कौशल ने उसका एक हाथ पकड़ भी लिया, लेकिन फिसलन के चलते छूट गया। जब फोन करने पर पुलिस और नगर निगम से कोई नहीं आया तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने बवाल कर दिया। रात करीब नौ बजे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात काबू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है कि  लाठीचार्ज नहीं किया गया। घटना पर डीएम पंकज कुमार का कहना है कि युवक की मौत के लिए जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, जलभराव के चलते उर्खरा में 25 मकानों में दरारें आ गई हैं। लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed