फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khandoli hattya

चुनावी रंजिश में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 Oct 2016 12:30 AM IST
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या Updated Sun, 30 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
khandoli hattya
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
खंदौली  के गांव गिजौली में दिवाली पर घर के अंदर घुसकर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश सामने आई है। 

गांव गिजौली निवासी थान सिंह (32) पुत्र चोब सिंह किसान था। दिवाली पर वह झालर लगा रहा था। उसके भाई निहाल सिंह ने बताया कि दो बाइक पर चार हमलावर आए। दो हमलावर अपाचे और दो हमलावर पल्सर पर थे। वह दनदनाते हुए घर में घुस आए। उन्होंने आते ही थान सिंह पर फायर कर दिया। गोली थान सिंह की कनपटी पर लगी। इससे वह वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर छत पर खड़ा थान सिंह का चाचा का लड़का दिगंबर सिंह पहुंच गया। पत्नी और बच्चे भी आ गए। तब तक हमलावर फरार हो गए। परिजन घायल को निजी अस्पताल लाए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन शव को लेकर थाना खंदौली पहुंच गए। इस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। निहाल सिंह ने बताया कि उसके भाई कोमल सिंह की गांव के जयवीर सिंह से प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। कुछ समय पहले जयवीर सिंह गांव छोड़कर खंदारी में रहने लगा था। अगस्त 2015 में जयवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसमें कोमल और पूर्व प्रधान सहित चार लोगों को हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। कोमल अभी भी जेल में है। थान सिंह की भी हत्या इसी रंजिश में की गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन

दिवाली पर परिवार में कोहराम 
एक तरफ परिवार दिवाली की तैयारी में लगा था तो दूसरी तरफ थान सिंह की हत्या कर दी गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed