{"_id":"5cd8ef45bdec22071506824a","slug":"insurance-company-lady-officer-fir-filed-against-three-seniors-for-molestation-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीमा कंपनी की महिला अधिकारी के साथ तीन अफसरों ने की 'शर्मनाक' हरकत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीमा कंपनी की महिला अधिकारी के साथ तीन अफसरों ने की 'शर्मनाक' हरकत, मुकदमा दर्ज
Mon, 13 May 2019 09:45 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 May 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक बीमा कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ कंपनी की महिला अधिकारी ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
थाना न्यू आगरा क्षेत्र की महिला कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। उनका कहना है कि जनवरी 2017 में पति की मौत हो गई थी। आरोप है कि तब से ही कंपनी के एक्जीयूटिव डेवलपमेंट मैनेजर चित्रेश कुशवाहा (निवासी टूंडला) ने बुरी नजर रखना शुरू कर दिया।
कंपनी के शाखा प्रबंधक अभिषेक गुप्ता निवासी पुष्पांजलि हाइट्स, दयालबाग और ब्रांच डेवलपमेंट पार्टनर दीपक गुप्ता निवासी सुभाष नगर, कमला नगर के साथ घर आते। जुलाई 2018 से चित्रेश ने महिला अधिकारी से अश्लील हरकत और टिप्पणी करना शुरू कर दिया।

संबंध बनाने का बनाया दबाव
आरोप है कि तीन अधिकारियों ने महिला अधिकारी पर नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाया। प्रमोशन दिलाने का लालच दिया। विरोध पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। उच्चाधिकारियों से शिकायत का कोई फायदा नहीं हुआ।
पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2018 में चित्रेश कुशवाहा उसके घर आए। अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत कंपनी के एचआर से की। इस पर जांच बैठ गई। आरोपियों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। नौकरी करना मुश्किल कर दिया।
20 मार्च को फिर तीनों आरोपी महिला अधिकारी के घर आए। विरोध पर अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर जान से मारने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर आरोपी चले गए। आरोपियों की हरकतों से आहत पीड़ित अधिकारी ने एसएसपी से शिकायत की।
इसके बाद थाना न्यू आगरा में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।