{"_id":"5c2e0c59bdec22570156b589","slug":"inspector-tried-to-shoot-himself-at-police-station-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'तनाव' में यूपी पुलिस ! थाने में दरोगा ने की खुद को गोली मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'तनाव' में यूपी पुलिस ! थाने में दरोगा ने की खुद को गोली मारने की कोशिश
Thu, 03 Jan 2019 06:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Jan 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
मैनपुरी जिले के थाना बरनाहल की चौकी नवाटेढ़ा पर तैनात दरोगा ने खुद को गोली मारने की कोशिश की। थाने में मौजूद सिपाहियों ने दरोगा की सर्विस रिवाल्वर छीन ली। जानकरी होने पर अधिकारियों ने दरोगा को इलाज कराने के लिए अवकाश पर भेज दिया है।
थाना बरनाहल में गुरुवार की सुबह 10 बजे थानाध्यक्ष संजेश कुमार सिंह ने नवाटेढ़ा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा विजय सिंह को बुलाया। थानाध्यक्ष ने कोर्ट से भेजे गए एक कागज की समयावधि खत्म हो जाने के बाद भी उसे समय से ऑफिस में जमा न करने पर दरोगा से नाराजगी जाहिर की।
बताते हैं इसके बाद दरोगा और थानाध्यक्ष में कहासुनी होने लगी। उत्तेजित होकर दरोगा ने थानाध्यक्ष के सामने ही अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर अपनी कनपटा पर लगाकर खुद को गोली मारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद हैड मुहर्रिर बीएल शर्मा सहित अन्य सिपाहियों ने दरोगा से रिवाल्वर छीन ली।

जमा की सरकारी रिवॉल्वर
थाने में हंगामा होता देखा सड़क से गुजर रहे लोग थाने के बाहर जमा हो गए। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को गेट से हटाया। हैड मुहर्रिर ने दरोगा की रिवॉल्वर ऑफिस में जमा करा दी। थानाध्यक्ष संजेश कुमार सिंह का कहना है थाने में इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई है।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि दरोगा विजय सिंह डिप्रेशन का शिकार है। उसकी सर्विस रिवॉल्वर को जमा करा लिया गया है। साथ ही थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि उसे असलहा न दिया जाए। परिजनों को बुलाकर दरोगा को इलाज के लिए अवकाश पर भेज दिया गया है।
पहले भी रहे चर्चा में
दलेलनगर में कोटा डीलर के चुनाव में 18 अगस्त 2018 को दरोगा विजय सिंह के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। 22 दिसंबर 2018 को वाहन चेकिंग के दौरान नवाटेढ़ा चौराहे पर गोकुलपुर निवासी फौजी ने साथियों की मदद से विजय सिंह के साथ मारपीट की थी। दरोगा मथुरा जिले के यमुना पार थाना क्षेत्र के गांव पिढ़ौरा का रहने वाले हैं।