{"_id":"6df8de54a38ac913c901d91d2b839de4","slug":"in-the-valley-current-falling-student-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में करंट, गिरने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में करंट, गिरने से छात्र की मौत
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 17 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जोंस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने आया बीकॉम का छात्र नाले में गिर गया। नाले में करंट के कारण वह बाहर नहीं आ सका। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिसलकर नाले मेें गिरने से उसकी मौत हुई है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
ताजगंज के कहरई मोड़ निवासी अमन पुत्र रामराजन उपाध्याय बीकॉम का छात्र था। मंगलवार रात नौ बजे हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैर फिसलने से वह मंदिर के पीछे स्थित तीन फुट चौड़े नाले में गिर गया। ये देखकर लोग दौड़ पड़े। लेकिन, पानी में करंट था। इस कारण बचाव करने में उन्हें भी झटके लगे। किसी तरह डंडे की मदद से उसे बाहर निकाला गया। तभी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल भी आ गए। वे उसे देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अमन के साथ एक युवती भी थी। वह उससे बात कर रहा था। अमन के नाले में गिरने पर युवती ने ही शोर मचाया था। वह अस्पताल तक गई। लेकिन, इसके बाद लापता हो गई।
बिजली के पोल से फैला करंट
लोगों का कहना है कि नाले के बराबर में बिजली का खंभा है। उसमें कई दिन से करंट आ रहा है। इस कारण नाले में भी करंट फैल गया। कई लोगोें को झटके लग चुके हैं। टोरंटकर्मियों से शिकायत की गई। मगर, सुनवाई नहीं हुई। लापरवाही से जान चली गई। घटना की जानकारी पर टोरंट कर्मचारी पहुंचे। लापरवाही छिपाने के लिए खंभे में आ रहे करंट को सही कराया।