फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband murdered his wife in mathura

पत्नी पर था इस बात का शक, तैश में आकर मासूम बच्चों के सिर से छीन लिया मां का साया

Sat, 30 Jun 2018 07:43 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 30 Jun 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
husband murdered his wife in mathura
मृतका के मासूम बच्चेे - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सुरीर के नगला सपेरा में पति ने लात-घूंसों से पीटकर पत्नी को मार डाला। पत्नी अपने मुंहबोले भाई के विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हत्यारोपी पति को पकड़कर सुरीर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की मानें तो अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या की गई है। 

कोतवाली छाता के गांव भदावल निवासी उदय सिंह की पत्नी सपना (31) मुंहबोले भाई योगेश के घर नगला सपेरा गांव में आई थी। शुक्रवार की रात सपना और उदय सिंह में विवाद होने लगा।

husband murdered his wife in mathura
मौके पर जुटी लाेगाें की भ्ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
उदय पत्नी को घर के पीछे नल पर ले गया। यहां पर पति ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला को तब तक पीटता रहा, जब तक वह मरणासन्न हालत में नहीं हो गई। 

बाद में उसे वहीं छोड़कर आ गया। सपना के सगे भाई राजू ने बहन के बारे में पूछा तो उदय सिंह ने उसकी हत्या करने की बात कही। जब तक राजू मौके पर पहुंचता सपना की मौत हो चुकी थी। 

ग्रामीणों ने पति को पकड़कर सुरीर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ओम सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का केस दर्ज

महिला के संबंध किससे थे इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मृतका के सगे भाई राजू की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है। 

आगरा के शमशाबाद निवासी दुआनाथ की बेटी सपना का विवाह करीब 12 साल पहले छाता के गांव भदावल निवासी दिलीपनाथ के बेटे उदय सिंह से हुआ था। 

सगे भाई राजू की मानें तो उनका बहनोई आए दिन बेरहमी से बहन को पीटता रहता था। शुक्रवार को उदय ने सपना को पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed