फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   honour killing in nagla laljeet

झूठी शान की खातिर बेटी को भी मारने में न कांपे हाथ

Tue, 08 Dec 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 08 Dec 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
honour killing in nagla laljeet
आगरा के सदर क्षेत्र के गांव नगला लालजीत निवासी नरेश कुमार सिंह ( 21) और भारती कुशवाहा (20) की हत्या झूठी शान के लिए की गई थी। धौलपुर पुलिस ने खुलासा किया है कि यह ऑनर किलिंग भारती कुशवाहा के परिवार ने की। उसके पिता और जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया है।
विज्ञापन

दोनों के शव रविवार सुबह धौलपुर (राजस्थान) के मनिया इलाके के बोथपुर गांव में खेत में पड़े मिले थे। नरेश का गला साफी से घोटा गया था। भारती को उसके शॉल से गला घोटकर मारा गया था। दोनों के शव की शनाख्त होते ही पुलिस को सुराग मिल गए थे। इसी आधार पर दोनों के परिवारीजन हिरासत में ले लिए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की रात भर चली पूछताछ में लड़की पक्ष ने गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस अब लड़की के पिता गिरिराज कुशवाहा और उसके दामाद से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि इन दोनों ने ही खून किया है। पुलिस की जांच में पाया गया है कि  नरेश और भारती एक दूसरे से लगभग एक साल से प्यार करते थे। नरेश ठाकुर बिरादरी से था और भारती कुशवाहा से। भारती का परिवार उसकी दूसरी जाति में शादी के लिए राजी नहीं था। नरेश के परिवार ने भी उससे कह दिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए, उसकी शादी भारती से नहीं हो सकती है।
इसके बाद भी जब दोनों नहीं माने तो युवती के परिवार ने दोनों की हत्या का प्लान बना लिया। पुलिस अब यह मालूम करने में लगी है कि लड़के पक्ष के लोग भी कत्ल या साजिश में साथ रहे या नहीं।  धौलपुर के एसपी राजेश सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल की हत्या में लड़की के परिवार का हाथ पाया गया है। जांच अभी चल रही है। जल्द ही पूरी खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, सोमवार दोपहर दोनों के शव गांव लाए गए। यहां पुलिस सुरक्षा के बीच एक ही खेत में दोनों की अलग अलग चिता बनाकर दाह संस्कार कर दिया गया।

सीसीटीवी में कैद हुई कातिलों की कार
आगरा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धौलपुर पुलिस ने आगरा केरोहटा रोड से लेकर मौका ए वारदात तक के बीच कई जगह सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। इसमें एक जगह वह कार नजर आ रही है, जिसमें प्रेमी युगल को ले जाया गया। इसमें कुछ चेहरे भी धुंधले से नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed