फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom absconded with Barat from wedding ceremony in etah

जयमाल के बाद दूल्हा बरात सहित हुआ 'लापता', शादी के मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन

Fri, 11 Dec 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Dec 2020 12:22 AM IST
सार

  • जयमाला के बाद बिना शादी किए दूल्हा बरात लेकर हुआ फरार
  • दुल्हन के परिजन भात के कार्यक्रम में हो गए थे व्यस्त

विज्ञापन
groom absconded with Barat from wedding ceremony in etah
प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

एटा जिले में जयमाल के बाद बिना शादी किए दूल्हा मंडप से बरात सहित फरार हो गया। थाना अवागढ़ क्षेत्र में बुधवार की रात बुलंदशहर से बरात आई थी। बरात की अगुवाई करने के बाद घुड़चढ़ी और जयमाला का कार्यक्रम हुआ। बात बाइक की मांग पूरी न होने पर बिगड़ गई और दूल्हा बरात सहित बिना शादी के ही फरार हो गया। लड़की पक्ष की ओर से थाने में जाकर मामले की सूचना दी गई। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी हरेंद्र सिंह पुत्र मलखान सिंह से तय हुई थी। हरेंद्र सिंह जिला बुलंदशहर थाना डिबाई क्षेत्र के गांव असदपुर का रहने वाला है। दूल्हा बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर बिना शादी के ही बरात लेकर अपने गांव लौट गया। 
विज्ञापन



लड़की के पिता ने बताया कि बरात गांव पहुंची और अगुवाई कर घुड़चढ़ी और जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बरात को दावत खिलाई और इसके बाद भात के कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। भात का कार्यक्रम निपटने के बाद जब देखा तो दूल्हे सहित पूरी बरात चली गई। यह देख लड़की पक्ष के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के गांव गए लड़की पक्ष के लोग

लड़की के पिता ने थाना अवागढ़ पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने तहरीर ले ली है और दूल्हा पक्ष के लोगों से एक बार सुलह समझौता करने के लिए बात करने को कहा। लड़की के पिता का आरोप है कि बरात आने से पहले 10 लाख रुपये नकद, फर्नीचर, जंजीर, अंगूठी आदि सामान दे दिया गया था। बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी, इसको लेकर अभी असमर्थता जताई गई तो दूल्हा बरात लेकर लौट गया। 

गुरुवार को लड़की पक्ष के लोग दूल्हा पक्ष से बात करने के लिए बुलंदशहर उसके गांव गए। फोन पर लड़की के पिता ने बताया कि अगर समझौता नहीं होता है तो तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अवागढ़ के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया  कि परिजन बुलंदशहर में दूल्हा पक्ष से बात करने के लिए गए हुए हैं। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed