फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gold recoverd from mungeri

मुुंगेरी से बरामद हुआसराफ से लूटा सोना

Mon, 27 Jul 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Mon, 27 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
gold recoverd from mungeri
बिचपुरी में 18 अप्रैल को सराफ भगवान सिंह से जेवरातों की लूट बदमाश मुंगेरी ने की थी। पुलिस द्वारा कस्टडी रिमांड पर लिए गए बदमाश की निशानदेही पर लूट के जेवरात बरामद हुए।
विज्ञापन


बता दें, अटूस निवासी भगवान सिंह की बिचपुरी में दुकान है। एक्टिवा से घर लौटते समय बदमाशों ने सराफ को रोककर सोना लूट लिया था। वारदात में शुरू से ही किरावली के बदमाश मुंगेरी का हाथ होने की बात सामने आ रही थी। पिछले दिनों मुंगेरी ने अछनेरा के चोरी के मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। रविवार को उसे जगदीशपुरा पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि सराफ से लूटा गया सोना मथुरा-बल्देव रोड पर यमुना एक्सप्रेस के पुल के नीचे जमीन में दबा दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोना बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पांच अंगूठी, एक चेन, दो कान के झाले मिले हैं। बल्देव में मुंगेरी के कई साथी रहते हैं। इस कारण उसने सोना वहां छिपाया था। इससे पूर्व हरीपर्वत पुलिस ने भी सूर्यनगर में अधिवक्ता जितेंद्र मिश्रा से लूटा गया बैग बरामद किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed