फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl raped in mainpuri family threatened to death

दलित किशोरी से दुष्कर्म, परिवार से बोले मुंह खोला तो जान से मार देंगे

Wed, 14 Jun 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला करहल (मैनपुरी) Updated Wed, 14 Jun 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
girl raped in mainpuri family threatened to death
rape
मैनपुरी में थाना करहल क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपी युवक बुधवार सुबह किशोरी को गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। घरवालों का आरोप है कि लड़की के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। हालांकि तहरीर में केवल एक ही युवक को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मनवीर शाक्य ने उसे तमंचा दिखाकर पकड़ लिया और जबरन बाइक पर बैठाया। इसके बाद एक साथी सोनू की मदद से उसे अगवा कर ले गया। थोड़ा आगे जाकर उन्हें एक और बाइक पर तीन अन्य साथी मिल गए। 
विज्ञापन


पांचों लोगों ने लड़की को कोई नशीली चीज खिला दी। इसके बाद फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ अंतर्गत नगला जयकिशन ले गए वहां मनवीर की रिश्तेदारी है। मंगलवार को जिस समय किशोरी का अपहरण हुआ उसका पिता दो भाइयों के साथ जमीन का बैनामा करने के लिए तहसील करहल गया था। जैसे ही उन्हें सूचना मिली सभी लोग गांव पहुंचे और लड़की व अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह पांच बजे के करीब आरोपी किशोरी को गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती बताई। पिता का आरोप है कि अगवा करने के बाद मनवीर और उसके चारों साथियों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि उसने इस बारे में किसी से शिकायत की तो पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। तहरीर में गैंगरेप के बजाय केवल आरोपी मनवीर के ही दुष्कर्म करने की बात कही गई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed