फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl alleges molests against college chairman's son in agra

कोर्ट में बोली छात्रा- कॉलेज चेयरमैन के बेटे ने किया जीना दुश्वार, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 21 Feb 2019 03:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Feb 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
girl alleges molests against college chairman's son in agra
डेमो - फोटो : डेंमो

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में छेड़खानी पर आहत छात्रा के खुदकुशी की कोशिश के मामले में पुलिस ने पीड़िता को कोर्ट में पेश किया, जहां उसने अपने बयान दर्ज कराए। छात्रा का कहना है कि आयुर्वेदिक कॉलेज चेयरमैन के बेटे ने उसका जीना दुश्वार कर दिया था। 

विज्ञापन


बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कॉलेज में दबिश दी। पर, आरोपी हाथ नहीं आए। सभी फरार हो गए हैं। बता दें कि बीते दिनों आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने छेड़खानी से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


सभी आरोपी हैं फरार

छात्रा ने कॉलेज के चेयरमैन के बेटे, वार्डन समेत चार लोगों के खिलाफ थाना सैंया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराए। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को कॉलेज में दबिश दी, लेकिन सभी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का भी आरोप लगाया है। एसएसआई शिवभान सिंह राजावत का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता के बयानों के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा विवेचना में बढ़ाई जाएगी। 


वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही कॉलेज की वार्डन, एक अन्य शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर चले गए हैं। घटना के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राएं सहमे हैं। कोई भी इस संबंध में जुबान खोलने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed