फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four woman ran away from nari niketan mathura

मथुरा के नारी निकेतन से खिड़की तोड़कर भागीं चार संवासिनी

Wed, 10 May 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 10 May 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
four woman ran away from nari niketan mathura
नारी निकेतन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की शाम को करीब पांच बजे नारी निकेतन की खिड़की तोड़कर चार संवासिनियां फरार हो गईं। इनमें से तीन को तो देर शाम पकड़ लिया गया जबकि एक संवासिनी अभी तक फरार है। इनमें दो बंगाल की रहने वाली हैं जबकि एक दिल्ली और एक आगरा की रहने वाली बताई जा रही हैं। 
विज्ञापन

 
मथुरा शहर में यमुना किनारे  कुशक गली में स्थित नारी निकेतन में 56 संवासिनियां रह रही हैं। बुधवार की शाम को करीब पांच बजे चार संवासिनियों ने नारी निकेतन की बाउंड्री पर लगी खिड़की को उखाड़ लिया और एक एक करके चारों बाहर आईं। इनमें बंगाल की टुकटुकी और पिंकी है जबकि दिल्ली की लक्ष्मी और आगरा की अंजली है। चारों यहां से निकल भागीं। 
विज्ञापन


नारी निकेतन प्रशासन को करीब दो घंटे बाद सात बजे जानकारी हुई। वह भी तब पता चला जब नारी निकेतन में रह रहीं संवासिनियों को यह चारों नजर नहीं आईं। टूटी खिड़की देखकर हल्ला मचा दिया। सुरक्षा कर्मियों को बताया गया। संवासिनियों के फरार होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल अधिकारी मौके पर पहुंचे और शहर भर में पुलिस को चेकिंग के आदेश दिए गए। पुलिस चेकिंग के दौरान देर शाम को टुकटुकी, अंजली और पिंकी रंगीला को द्वारिकाधीश के पास से गिरफ्तार कर लिया जबकि लक्ष्मी अभी फरार है। सीओ सिटी जगदीश चंद्र सिंह ने बताया कि फरार लक्ष्मी की तलाश की जा रही है। 

नारी निकेतन पर लगीं कॉल गर्ल रैकेट की निगाहें

four woman ran away from nari niketan mathura
demo pic - फोटो : अमर उजाला
नारी निकेतन पर कॉल गर्ल रैकेट की निगाहें लगी हैं। बताया जाता है कि इस रैकेट से जुड़े कुछ लोग बड़ी ही खामोशी के साथ मुलाकात करने निकल जाते हैं। यह पूरा खेल सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत से हो रहा है। दिसंबर 2015 में भी मथुरा के नारी निकेतन से 16 संवासिनियां फरार हो गईं थीं। दीवार के रास्ते रस्सी डालकर सभी फरार हुईं थीं।

संवासिनियों को भगाने में गिरफ्तार युवक कुलदीप ने पुलिस को बताया था कि वह पिछले कई महीने से नारी निकेतन में आकर अपनी एक प्रेमिका से मुलाकात कर रहा था। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को 200 रुपये देता था। काफी देर तक नारी निकेतन में अपनी प्रेमिका के साथ रहता था।  चार संवासिनी के फरार होने की घटना में अधीक्षिका की लापरवाही सामने आई है।

जिला प्रोवेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव करीब आठ बजे कुशक गली स्थित नारी निकेतन पहुंचे। यहां अधीक्षिका मौजूद ही नहीं थी। बताया गया कि वह शाम चार बजे घर चली गई हैं। संवासिनियों के फरार होने की सूचना भी पुलिस से मिली। अधीक्षिका को फोन करके नारी निकेतन बुलाया गया। इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट जिला प्रोवेशन अधिकारी ने डीएम को दे दी है।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed