फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Block Chief Shoot Injured Condition Serious Crime News

आगराः पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, तीन गोलियां लगीं, गंभीर

Fri, 06 Nov 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Nov 2020 12:18 AM IST
सार

  • पूर्व विधायक के हैं भतीजे
  • कार सवार हमलावर ने दिया घटना को अंजाम 

विज्ञापन
Former Block Chief Shoot Injured Condition Serious Crime News
गोलीकांड के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना सिकंदरा के गांव अकबरा मार्ग स्थित सिल्वर एस्टेट कॉलोनी के बाहर गुरुवार शाम कार सवारों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख राजवीर सिंह (55) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली सीने में और दो गोली पेट में मारी। एक और फायर किया, जो लगा नहीं।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर कार से फरार हो गए। आरोप गांव के ही रिंकू सिकरवार पर है। हमले में पूर्व ब्लाक प्रमुख गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। हमले के पीछे जमीन का विवाद और चुनावी रंजिश सामने आई है।  
विज्ञापन



थाना सिकंदरा के गांव अकबरा निवासी राजवीर सिंह अछनेरा ब्लॉक के वर्ष 2000 से 2005 तक ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। वह फतेहपुर सीकरी से बसपा के पूर्व विधायक सूरज पाल के भतीजे भी हैं। उनके छोटे भाई सत्यवीर के बेटे अजय ने बताया कि ताऊ जमीनों की खरीद फरोख्त करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से अकबरा गांव मार्ग पर सिल्वर एस्टेट कॉलोनी की प्लाटिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार शाम को सात बजे अपने साझीदार गोपाल भदौरिया और अशोक प्रधान के साथ कॉलोनी में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक फोन आने पर बाहर निकल आए। यहां पर गांव अकबरा निवासी रिंकू सिकरवार कार से अपने दो साथी के साथ आया। 

आरोप है कि रिंकू ने कार से उतरने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। पहले तीन गोली मारीं, इसके बाद चौथी गोली भी चलाई। मगर, वह लगी नहीं। राजवीर सिंह के लहूलुहान होकर गिरते ही आरोपी भाग गए। सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि रिंकू सिकरवार पर गोली मारने का आरोप है। जमीन विवाद में गोली मारने की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वह फरार हो गए हैं। 

मच गई अफरातफरी 
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास अफरातफरी मच गई। मार्ग पर वाहन भी रुक गए। बाद में अन्य लोग पहुंच गए। तब तक हमलावर भाग गए। इसके बाद राजवीर सिंह को अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उनको आईसीयू में भर्ती किया गया है। 

सीसीटीवी कैमरे में हमलावरों की फुटेज
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी के अंदर वारदात के लिए आधा घंटे पहले हमलावर आ गए थे। उनकी कार सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आ गई है। इसमें रिंकू सिकरवार नजर आ रहा है। पुलिस अब फुटेज से अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है।

हाईवे पर आए थे हमलावर 
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि हमलावर रिंकू और उसके साथी पूर्व ब्लॉक प्रमुख को गोली मारने के बाद गांव से बाहर हाईवे की तरफ आए। यहां से कार को मथुरा की ओर लेकर चले गए। राजवीर के एक परिचित ने फरह टोल से पहले आरोपी रिंकू को मथुरा की ओर जाते देखा था। उसे रोकने का प्रयास किया था। मगर, वह तेजी से निकल गया। कुछ देर बाद परिचित को राजवीर के गोली लगने की जानकारी हुई। राजवीर के रिश्तेदार दिल्ली से आ रहे थे। 


चुनाव की भी रंजिश 
भतीजे अजय ने बताया कि ताऊ राजवीर ने ब्लाक प्रमुख का चुनाव दो बार जीता था। उनके विपक्ष में गांव के ही रिंकू के पिता उदयभान सिंह भी चुनाव लड़े थे। मगर, वह हार गए थे। इस वजह से वह रंजिश मानते हैं। इसको लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed