फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest villagers attacking team

वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला

Thu, 25 Feb 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 25 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Forest villagers attacking team
चित्राहाट के पारना क्षेत्र में लकड़ी काटकर ले जा रहे लोगों और पांच ऊंटों को वन विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम पकड़ लिया। इस पर गांव के लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोलकर ऊंट और पकड़े गए लोगों को छुड़ा लिया। इस दौरान वनकर्मियों के साथ जमकर हाथापाई हुई। वन विभाग ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वन विभाग को चित्राहाट के कुसैड़ी घाट के पास यमुना के जंगल से अवैध लकड़ी कटान की सूचना मिली थी। इस पर वन दरोगा सुरेंद्र सिंह और चन्द्रेश कुमार मौके पर पहुुंच गये। उन्होंने पांच ऊंटों पर लदी कटी गई लकड़ी और बडौरा फीरोजाबाद निवासी मन्ना, बड़पेटा, रंजीत, मुन्ना, अजय को पकड़ लिया। सभी को चित्राहाट थाने लाया जा रहा था। तभी कि पास के ही गांव चतुर्भुजपुरा के लोगों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोलकर ऊंट और पकड़े गए लोगों को छुड़ा लिया। विरोध करने पर वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह, चन्द्रेश कुमार से जमकर हाथापाई की और उन्हें दौड़ा लिया। इस मामले में वन विभाग ने पांचों लोगों के अलावा चतुर्भुजपुरा निवासी परशुराम, जिलेदार, रनवीर, अरुण के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा चित्राहाट थाने में भी दी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने पकडे़ राजस्थान से आते पत्थर लदे ट्रैक्टर
फतेहपुर सीकरी। राजस्थान सीमावर्ती ग्रामीणों मार्गों से बगैर प्रपत्रों के खनन का पत्थर लाते पांच ट्रैक्टर ट्रालियां उपजिलाधिकारी ने पकड़ी हैं। उन्होंने डीएम को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। एसडीएम अजीत कुमार और क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के लिए राजस्थान सीमावर्ती ग्राम डिठवार जा रहे थे। तभी दौनारी-उन्देरा मार्ग पर पत्थरों से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां आई। जब उनसे कागजात दिखाने को कहा तो वे नहीं दिखा सके। इस पर पांचों ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर अभियोग दर्ज करने का आदेश दिया। इस संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed