फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five year old girl raped in tundla firozabad

साधुभेष में घूम रहा ये बाबा निकला शैतान, 5 साल की मासूम से की हैवानियत

Thu, 07 Dec 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Thu, 07 Dec 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
five year old girl raped in tundla firozabad
बच्ची के साथ बलात्कार
फिरोजाबाद के टूंडला में एक ढोंगी बाबा ने पांच वर्षीय बालिका से हैवानियत की। मासूम चिल्लाती रही, लेकिन शैतान बाबा का दिल नहीं पसीजा। दो दिन बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व बाबा फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मामला एटा रोड स्थित एक कालोनी का है। मंगलवार देर शाम पांच वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी कालोनी में रहने वाला बाबा बालिका को खिलाने के बहाने अपने साथ पास के एक स्कूल में ले गया। जहां बाबा ने मासूम के साथ हैवानियत की। जब बेटी काफी देर तक घर नहीं आई तो परिवारीजनों को चिंता हुई। 
विज्ञापन


बालिका की मां खोजती हुई स्कूल पहुंची तो बाबा की हालत देख उसके होश उड़ गए। मासूस की मां को देख बाबा फरार हो गया। बालिका ने आपबीती मां को बताई तो मां शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका के पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस से शिकायत की बात सुन बाबा ने पीड़िता को धमकाना शुरु कर दिया। गुरुवार को पीड़िता परिवार के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची। मां ने बाबा के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। बाबा पहले सुभाष चौराहा स्थित मंदिर में महंत था। 

वर्तमान में उसी कालोनी में रह कर तंत्र-मंत्र का काम करता है। थाना प्रभारी टूंडला जगन्नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इससे पूर्व पीड़िता हमसे आकर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed