{"_id":"5919df894f1c1bce3bf22e78","slug":"firing-loot-and-murder-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, सर्राफ की हत्या कर लूट ले गए चार करोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों ने अंधाधुंध बरसाईं गोलियां, सर्राफ की हत्या कर लूट ले गए चार करोड़
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 16 May 2017 12:20 PM IST
गोलीबारी में दिल्ली के सर्राफ की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सोमवार की रात को सवा आठ बजे शहर के बीचोंबीच कोयला वाली गली में मयंक सर्राफा की दुकान पर लूटपाट करते बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में दिल्ली के सर्राफ सहित दो लोगों की मौत हो गई। दुकान स्वामी और कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आठ नकाबपोश बदमाश बताए जा रहे हैं जो चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे।
दहला देने वाली यह वारदात होलीगेट के पास स्थित कोयला वाली गली की है। रात को करीब आठ बजे सिविल लाइंस के रहने वाले मयंक अग्रवाल पुत्र मोहनलाल अग्रवाल अपनी सर्राफा की दुकान पर थे। मयंक चेन के नाम से उनकी फर्म है। साथ में उनका बड़ा भाई विकास अग्रवाल भी था। मेरठ का एक कारीगर भी दुकान में था।
डेंपियर नगर निवासी मेघ अग्रवाल जो दिल्ली में ज्वैलरी का कारोबार करते हैं वह भी यहां बैठे हुए थे। करीब सवा आठ बजे का वक्त था कि चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आठ बदमाश पहुंचे। इन बदमाशों ने पहुंचते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गेट के पास बैठे मेघ अग्रवाल (34) पुत्र महेश चंद्र अग्रवाल के चेहरे पर गोली लगी जिससे वह दुकान में ही गिर गए। जबकि मयंक अग्रवाल के कंधे और पेट में गोली लगी। विकास अग्रवाल के हाथ में और सिर में गोली लगी।
विज्ञापन
जबकि मेरठ निवासी ज्वैलरी कारीगर अशोक के पेट में गोली लगी। मेघ अग्रवाल की दुकान पर ही मौत हो गई थी। विकास ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बदमाशों ने दुकान में करीब पंद्रह मिनट तक लूटपाट की। माना जा रहा है कि करीब चार करोड़ के गहने और सोना बदमाश लूटकर ले गए हैं। सभी घायलों को नयति में भर्ती करा दिया है जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है।