फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing during barat procession in mathura injured 5

बारात में डांस करते-करते कर दिया फायर, गोली लगने से घायल हुए 5 युवक

Tue, 21 Nov 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 21 Nov 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
firing during barat procession in mathura injured 5
Demo pic
मथुरा के कृष्णानगर क्षेत्र की रामसिया वाटिका में सोमवार की रात को बारात चढ़ने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में छर्रे लगने से पांच युवक घायल हो गए। यह सभी बाराती थे। घायलों को आगरा और नयति में भर्ती कराया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


आगरा के अछनेरा निवासी कुंवरसेन के बेटे हरीशचंद्र का विवाह हाथरस के मुरसान में रहने वाले डॉ. इंद्रजीत सिंह की बेटी रश्मि से तय हुआ। शहर के महोली रोड निवासी मामा गुड्डू चौधरी ने भांजी के विवाह के लिए बीएसए इंजीनियरिंग कालेज मार्ग पर रामसिया वाटिका बुक कर दी। 
विज्ञापन


सोमवार की देररात अछनेरा से आई बारात वाटिका के गेट पर पहुंची तो एक बाराती ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर डाली। हर्ष फायरिंग से बारातियों में भगदड़ मच गई। बंदूक से चली गोली से निकले छर्रों से चार बाराती और एक बिचौलिया घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस कोतवाली और कृष्णानगर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हर्ष फायरिंग करने वाले बाराती भाग खड़े हुए। 

हर्ष फायरिंग में घायल हुए गुलजार के भाई इकबाल ने आगरा के अछनेरा निवासी रामलखन पुत्र मान सिंह और मान सिंह पुत्र चेतराम के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकद्दमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पाल ने बताया कि तीन बारातियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई तो एक आगरा और दूसरा नयति में भर्ती है।

हर्ष फायरिंग में छर्रे लगने से यह हुए घायल

- अछनेरा के धनौली निवासी करन (17) पुत्र विजय सिंह (सिर में)

-आगरा के अछनेरा निवासी तेजपाल (18) पुत्र श्रीचंद (चेहरे पर)

- मथुरा के घीयामंडी निवासी आयुष (20) पुत्र अशोक (चेहरे पर)

- आगरा के अछनेरा निवासी गुलजार (27) पुत्र कल्लू (दोनों आंखों में)

- मथुरा के महोली रोड निवासी नागेंद्र (28) पुत्र भोले (चेहरे पर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed