फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing At Police Party in Nibohara

निबोहरा में पुलिस पर पथराव, फायरिंग

Mon, 01 Jun 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Firing At Police Party in Nibohara
सुधीर कुमार पुलिस जीप में आठ सिपाहियों के साथ विनोद को पकड़ने गए थे।
विज्ञापन
वे उसके घर पहुंचे ही थे कि विनोद के परिवार के लोग गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। उन्होंने पुलिस से वापस जाने को कहा। पुलिस डटी रही तो वे लोग हमलावर हो गए। पहले महिलाओं ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस का कहना है कि राइफलें छीनने की कोशिश की गई। इसी दौरान विनोद के साथी ग्रामीण छतों से पथराव करने लगे। इसी बीच फायरिंग भी होने लगी।
एक गोली दारोगा के सीने में आकर लगी। वे लहुलुहान हो गए। उसी समय वहां से राजाखेड़ा गांव के राजवीर बोलेरो लेकर गुजर रहे थे। उन्होंने घायल दारोगा को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उधर, पथराव में चार सिपाही भी घायल हो गए। इसके बाद उनकी सूचना पर आस पास के थानों का फोर्स गांव में भेजा गया। उधर एसएसपी राजेश डी. मोदक मेडिकल कॉलेज की इमरजेन्सी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमला हुआ है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। घायल दारोगा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed