पिता ने की थी नाबालिग बेटी की हत्या, आरोप लगा दिया तीन युवकों पर, पुलिस ने किया खुलासा
- आरोपी पिता ने कबूल किया अपना गुनाह, बोला- मोहल्ले के युवकों से फोन पर बात करती थी बेटी, इसलिए मार दी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में हुई नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। छात्रा की हत्या उसके पिता ने की थी। उसने इसका आरोप तीन युवकों पर लगा दिया था। आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मोहल्ले के कुछ युवकों से फोन पर बात करती थी। इस कारण गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
23 अक्तूबर की रात को थाना रसूलपुर के मोहल्ला प्रेम नगर डाकबंगला में अजय चक की 16 वर्षीय पुत्री ईशू चक की गोली मारकर हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पिता ने पड़ोसी सोपाली यादव, गौरव चक और लालपुर निवासी मनीष यादव एवं तीन अज्ञात पर घर में घुस कर ईशू की हत्या करने का आरोप लगाया था।
संबंधित खबर- फिरोजाबाद: छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या
सोमवार को एसपी सिटी कार्यालय पर घटना का खुलासा करते हुए आईजी ए, सतीश गणेश ने बताया कि घटना की जांच की तो ईशू के मां, पिता और दादा के बयानों में काफी विरोधाभास मिला। जिन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया गया उनकी मोबाइल की लोकेशन घटना वाली रात अलग-अलग मिली।
परिजनों को चुप रहने के लिए दी थी धमकी
अजय के छोटे भाई विजय से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि ईशू की हत्या अजय ने ही की है। सोमवार की सुबह सर बिलाल स्कूल के पास प्रेमनगर स्थित कैंटीन के पास से अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय चक से पूछताछ तो अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
अजय ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मोहल्ले के कुछ युवकों से फोन पर बात करती थी। इसके बारे में बेटी से पूछा तो उसने मना कर दिया। बौखलाकर उसने 315 बोर के तमंचे से बेटी के दाएं तरफ सिर में सटा कर गोली मार दी।
परिवार के सभी सदस्यों को धमकी दी कि यदि किसी ने सच बोला तो उसका भी यही हाल किया जाएगा। बाद में ड्रामा करते हुए गली में फायर किया और तमंचा घर में ही छिपा दिया। तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।
युवकों पर लगाए आरोप निराधार निकले
आरोपी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ और रंजिशन हत्या का आरोप तीन नामजद और तीन अज्ञात युवकों पर लगाते हुए हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक अन्य सहित नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। आईजी ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस की जांच में किशोरी से छेड़छाड़ और रंजिशन युवकों पर लगाए हत्या के आरोप गलत साबित हुए।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में कॉलेज प्रवक्ता का कंकाल बरामद, पत्नी पर सुपारी शूटर से हत्या कराने का आरोप