फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   college lecturer skeleton found in firozabad

फिरोजाबाद में कॉलेज प्रवक्ता का कंकाल बरामद, पत्नी पर सुपारी शूटर से हत्या कराने का आरोप

Mon, 26 Oct 2020 12:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Oct 2020 12:45 PM IST
सार

  • पुलिस ने सुपारी शूटर की निशानदेही पर कॉलेज प्रवक्ता का शव खेत से बरामद किया है। मृतक की पत्नी और ससुरालवाले फरार हैं। 

विज्ञापन
college lecturer skeleton found in firozabad
खेत में दफनाया गया था शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना नारखी क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की सुबह एक कॉलेज प्रवक्ता का कंकाल बरामद किया। कॉलेज प्रवक्ता की हत्या बरेली में हुई थी, उनका शव यहां लाकर खेत में दफन किया गया था। आरोप उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर है, जिन्होंने सुपारी शूटर से हत्या कराई थी। 
विज्ञापन


थाना नारखी क्षेत्र के गांव भीतरी निवासी अवधेश बरेली जिले के संघोडा इंटर कॉलेज में संस्कृत के प्रवक्ता थे। अवधेश की शादी 10 साल पहले नारखी के गांव खेरिया निवासी विनीता से हुई थी। आरोप है कि विनाता ने अपने भाई और पिता की मदद से शूटर शेर सिंह उर्फ चीकू को पांच लाख रुपये देकर अवधेश की हत्या कराई थी। 12 अक्तूबर को बरेली में अवधेश के आवास पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद शूटर ने बरेली से शव यहां लाकर खेत में दफन कर दिया। 
विज्ञापन



पत्नी ने ही दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

उधर, अवधेश की पत्नी ने ही उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बरेली में दर्ज करा दी थी। इस संबंध में बरेली पुलिस अवधेश के घरवालों और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान अवधेश के भाई ने उनकी पत्नी पर ही हत्या का शक जताया। इस पर बरेली पुलिस ने थाना नारखी पुलिस को सूचना दी। यहां की पुलिस ने शक के आधार पर सुपारी शूटर शेर सिंह को उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुपारी शूटर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अवधेश की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सुपारी शूटर की निशानदेही पर सोमवार की सुबह अवधेश का कंकाल खेत से बरामद कर लिया। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

मृतक अवधेश की पत्नी और ससुरालवाले फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हत्या का कारण पति और पत्नी के बीच विवाद है। यह भी बताया गया है कि पत्नी की मंशा पति की हत्या करके उसके स्थान पर नौकरी हासिल करने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed