फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father arrested for his daughter murder in firozabad

पिता ने की थी नाबालिग बेटी की हत्या, आरोप लगा दिया तीन युवकों पर, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 26 Oct 2020 12:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Oct 2020 12:50 PM IST
सार

  • आरोपी पिता ने कबूल किया अपना गुनाह, बोला- मोहल्ले के युवकों से फोन पर बात करती थी बेटी, इसलिए मार दी गोली

विज्ञापन
father arrested for his daughter murder in firozabad
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में हुई नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। छात्रा की हत्या उसके पिता ने की थी। उसने इसका आरोप तीन युवकों पर लगा दिया था। आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मोहल्ले के कुछ युवकों से फोन पर बात करती थी। इस कारण गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


23 अक्तूबर की रात को थाना रसूलपुर के मोहल्ला प्रेम नगर डाकबंगला में अजय चक की 16 वर्षीय पुत्री ईशू चक की गोली मारकर हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पिता ने पड़ोसी सोपाली यादव, गौरव चक और लालपुर निवासी मनीष यादव एवं तीन अज्ञात पर घर में घुस कर ईशू की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन



संबंधित खबर- फिरोजाबाद: छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसपी सिटी कार्यालय पर घटना का खुलासा करते हुए आईजी ए, सतीश गणेश ने बताया कि घटना की जांच की तो ईशू के मां, पिता और दादा के बयानों में काफी विरोधाभास मिला। जिन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया गया उनकी मोबाइल की लोकेशन घटना वाली रात अलग-अलग मिली। 

परिजनों को चुप रहने के लिए दी थी धमकी

अजय के छोटे भाई विजय से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि ईशू की हत्या अजय ने ही की है। सोमवार की सुबह सर बिलाल स्कूल के पास प्रेमनगर स्थित कैंटीन के पास से अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय चक से पूछताछ तो अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

अजय ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मोहल्ले के कुछ युवकों से फोन पर बात करती थी। इसके बारे में बेटी से पूछा तो उसने मना कर दिया। बौखलाकर उसने  315 बोर के तमंचे से बेटी के दाएं तरफ सिर में सटा कर गोली मार दी। 

परिवार के सभी सदस्यों को धमकी दी कि यदि किसी ने सच बोला तो उसका भी यही हाल किया जाएगा। बाद में ड्रामा करते हुए गली में फायर किया और तमंचा घर में ही छिपा दिया। तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी पिता को जेल भेज दिया है। 
 

युवकों पर लगाए आरोप निराधार निकले

आरोपी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ और रंजिशन हत्या का आरोप तीन नामजद और तीन अज्ञात युवकों पर लगाते हुए हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक अन्य सहित नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। आईजी ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस की जांच में किशोरी से छेड़छाड़ और रंजिशन युवकों पर लगाए हत्या के आरोप गलत साबित हुए। 
 


यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में कॉलेज प्रवक्ता का कंकाल बरामद, पत्नी पर सुपारी शूटर से हत्या कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed