{"_id":"57d84ab44f1c1bef30d485ac","slug":"farmer-shot-dead-in-election-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
निबोहरा के गांव पलटुआपुरा में सोते समय हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में उपजी रंजिश के चलते निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पलटुआपुरा में मंगलवार तड़के घर के बाहर सो रहे किसान दुर्ग सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
निबोहरा के ग्राम पलटुआपुरा में किसान दुर्ग सिंह (38) पुत्र बाबूलाल सोमवार रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। पास में ही उनका भतीजा दशरथ पुत्र विक्रम सिंह सो रहा था। मंगलवार तड़के किसी ने दुर्ग सिंह के सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन जाग गए। उन्होंने बाहर आकर देखा तो वहां कोई नहीं था।
चारपाई पर दुर्ग सिंह पड़े तड़प रहे थे। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष गिरीश चंद गौतम पहुंच गए। बाद में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान दुर्ग सिंह ने जीतने वाले प्रधान का पक्ष लिया था। तभी से विपक्षी उम्मीदवार और उसके परिजन उनसे रंजिश मानने लगे थे। चुनाव में मौजीराम की पत्नी चुनाव लड़ी थीं जो हार गई थी। मृतक की पत्नी ने मौजीराम, उसके पुत्र राममोहन, मानसिंह पुत्र खुशीलाल, खुशीलाल पुत्र फतेह सिंह, सुंदर पुत्र विद्याराम निवासी पलटुआपुरा और सुरेश पुत्र अमर सिंह निवासी मुरैना के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।