फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Shot Dead At Farm Crime News Firozabad

फिरोजाबादः खेत पर काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Sat, 28 Nov 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer Shot Dead At Farm Crime News Firozabad
मृतक किसान नरेंद्र उर्फ गुड्डू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना एका के नगला देवा में शुक्रवार की सुबह पत्नी और बेटे-बेटी के साथ खेत पर काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


किसान के तीन गोलियां लगी हैं। मौके पर एसपी देहात राजेश कुमार,सीओ जसराना सहित पुलिस फोर्स पहुंच गयी। जिस खेत पर किसान गेहूं की बुबाई कर रहा था उस पर आरोपी अपना पट्टा बताते हुए हमलावर हुए। नगला देवा निवासी नरेंद्र उर्फ गुड्डू (45) पुत्र रामवीर सिंह चौहान शुक्रवार को पत्नी नीता देवी, बेटा अभिषेक (12), बेटी अर्चना (13) के साथ खेत में गेहूं बुवाई कर रहा था।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार सुबह 11 बजे गांव के ही रामनाथ अपने पुत्र इंद्रेश एवं अन्य साथियों के साथ नरेंद्र के खेत पर ट्रैक्टर लेकर आ गए। इन लोगों ने खेत पर अपना पट्टा बताते हुए नरेंद्र द्वारा बोए गए गेहूं की फसल को उजाड़ कर अपनी फसल बोए जाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Farmer Shot Dead At Farm Crime News Firozabad
हत्या के बाद खेत पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र ने खेत को अपना बताते हुए इसका विरोध किया। विवाद की स्थिति बनने पर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर यहां से चला गया। आरोप है कि विवाद के बीच आरोपियों ने नरेंद्र के उपर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से नरेंद्र लहूलुहान होकर खेत पर गिर गया। आरोपी मौके से भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर काफी ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने थाना एका पुलिस को घटना की सूचना दी। 

एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ जसराना प्रीती सिंह,एसओ एका वीरेंद्र सिंह, एसएचओ जसराना जितेंद्र कुमार द्विवेदी सहित काफी फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र के तीन गोली लगीं। इनमें एक सीना,एक चेहरे पर तो तीसरे कांख में लगी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एका के नगला देवा में जमीन (खेत) के विवाद के चलते किसान की गोली मारकर हत्या की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर विपक्षियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed