फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ?farmer commit suicide

कर्ज में दबे किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान

Thu, 03 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा Updated Thu, 03 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
?farmer commit suicide
किरावली के गांव महुअर निवासी किसान अमन उर्फ कलुआ (26) पुत्र सियाराम कश्यप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव खेत में पाखर के पेड़ से बनाए फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि गांव वालों के तगादा से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। वह कर्ज के बोझ से दबा था। इसे चुकाने के लिए जमीन तक  बेच दी। लेकिन इसका पूरा पैसा न मिल पाने के चलते परेशान था।
विज्ञापन

लोग अपना पैसा वापस लेने के लिए उसके घर के चक्कर लगा रहे थे। उसे जमीन का पैसा मिल नहीं पा रहा था। इसकेचलते तनाव में आ गया। उसके परिवारवालों ने बताया कि वह मंगलवार रात नौ बजे घर से किसी काम की कहकर चला गया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तकरीबन छह बजे लोगों ने उसका शव लटका देख जानकारी परिवारवालों को दी। इस पर परिवारवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि अमन ने 27 फरवरी को एक बीघा जमीन का बैनामा रेनुका गोकानी पत्नी मोतीलाल निवासी गजानन नगर, शाहगंज के नाम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यह जमीन दस्तावेज लेखक कपूर चंद के माध्यम से 18 लाख रुपये मेें बेची थी। तब सात लाख रुपये दिए गए थे। बाकी रकम के लिए वह लगातार चक्कर लगा रहा था। बताया जा रहा है कि गांव वालों का उस पर कर्ज भी था। ऐसे में गांव वाले भी उससे तगादा कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि रेनुका और कपूर चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था
किरावली। अमन पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसका एक साल का बेटा सचिन है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed