{"_id":"5c80b8a8bdec22145411f102","slug":"experts-could-not-break-mobile-lock-of-satta-king-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्याम बोहरा के मोबाइल का लॉक नहीं खोल पाए विशेषज्ञ, छिपा है 70 लोगों का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्याम बोहरा के मोबाइल का लॉक नहीं खोल पाए विशेषज्ञ, छिपा है 70 लोगों का राज
Thu, 07 Mar 2019 11:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
श्याम बोहरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सट्टे के कई मामलों में जेल जा चुके श्याम बोहरा का आई फोन आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक नहीं खोल पाए। फोन में इस तरह के नंबर लॅाक लगे हैं कि तमाम कोशिशों के बावजूद यह खुल नहीं पाया।
पुलिस की सारी जांच इसी मोबाइल की परीक्षण रिपोर्ट पर टिकी है। मोबाइल में मिले नंबर और बातचीत की रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने शहर के 70 बड़े लोगों को श्याम बोहरा के रैकेट में शामिल बताया था।
श्याम बोहरा कई महीने जेल में रहा। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके आगे कार्रवाई नहीं बढ़ी। चार्जशीट भी उसी के खिलाफ दाखिल की गई। उसके 17 मोबाइल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए थे।

नौ महीने पहले भेजे थे मोबाइल
इनकी जांच रिपोर्ट पर पुलिस की नजर लगी है लेकिन यह अभी तक नहीं मिल पाई है। मोबाइल को भेजे नौ महीने हो चुके हैं। पुलिस ने लैब के अधिकारियों से संपर्क किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लैब की कंप्यूटर फोरेंसिक यूनिट में आईफोन को खोलने की कोशिश की गई। यह नहीं खुल पाया।
पुलिस का कहना है कि फोन में 70 लोगों से श्याम बोहरा की बातचीत की रिकॉर्डिंग है। जांच पहले छत्ता थाना में हो रही थी। इसके बाद मंटोला भेज दी गई। मंटोला थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक लैब से रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इस कारण जांच अटकी हुई है।
लैब में यह जांच होनी है कि श्याम बोहरा के मोबाइल में जिन 70 लोगों की बातचीत की रिकॉर्डिंग है, उसमें कोई कांट-छांट तो नहीं है। इस रिपोर्ट के बाद इन सभी लोगों की आवाज के नमूने लिए जाएंगे। फिर दोनों का मिलान किया जाएगा। आईफोन में लॉक हर एप में लगा है। इस कारण यह खुल नहीं पा रहा।